बुआ से बिछड़ कर पूरी रात घने जंगल में रही 9 साल की दिव्या, सूझबूझ से पहुंची घर

पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे शेरदिल के होते है। उनमें वो ताकत और साहस होता है जो दूसरे राज्य के बच्चों में नहीं होता। इसी साहस के वजह से एक बच्ची ने ऐसा कर दिखाया जिससे कि हर जगह उसकी चर्चा हो रही है। एक बच्ची ने ऐसी मिशाल पेश की जहां उसकी साहस की तारीफ हो रही है।

जी हां देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र चकराता के त्यूणी क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची अपनी साहस का करिश्मा दिखाया है। बच्ची की सूझबूझ और साहस की कहानी सुनकर हर कोई हैरान भी है। दरअसल, सूदूरवर्ती गांव की रहने वाले पंकज शर्मा की नौ वर्षीय पुत्री दिव्या रविवार को अपनी बुआ के साथ बाजार गई थी लेकिन बाजार में घुमते हुए वह खो गई।

बुआ से बिछड़ कर पूरी रात घने जंगल में रही 9 साल की दिव्या, सूझबूझ से पहुंची घर

बुआ ने उसे हर जगह ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने गांव में सूचना दी। तब तक शाम हो गई थी। ग्रामीणों ने दिव्या की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

ग्रामीणों ने इसके बाद राजस्व पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने देर रात तक जंगल में भी बच्ची की खोज की लेकिन वह नहीं मिली। वहीं सोमवार सुबह पुरटाड़ गांव से खबर आई कि वहां गोशाला के पास एक बच्ची मिली है। ये दिव्या ही थी।

Photo by David Riaño Cortés on Pexels.com

दिव्या को सकुशल देख सभी ने राहत की सांस ली। दिव्या को देखते ही परिवालों में जान में जान आई।

दिव्या ने बताया कि वह बाजार घूमते हुए जंगल में चली गई, इस रास्ता नहीं मिलने से वह भटक गई, चारो और अंधेरा छा जाने पर वह घबरा गई लेकिन उसने साहस नहीं छोड़ा, पूरी रात ऐसे ही हिम्मत के साथ गुजारी और सुबह उजाला होते ही फिर रास्ता ढूंढ़ने लगी। आखिर वह सुबह सकुशल पुरटाड़ गांव पहुंची।

Photo by Darius Krause on Pexels.com

दिव्या की हिम्मत को देख कर हर कोई हैरान है। ऐसे ही सबको हिम्मत से काम लेना चाहिए चाहे कोई भी परिस्तिथि हो हमे घबरा नहीं चाहिए और न ही हिम्मत हारना चाहिए। क्योंकि हिम्मत से ही हम मुकाम को हासिल कर सकते है जो आज इस बच्ची ने कर दिखाया।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago