ऑनलाइन हो या ऑफलाइन नगर निगम के कार्यों से परेशान हो रही है जनता

फरीदाबाद के लोग इस समय नगर निगम के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही कामों से संतुष्ट नज़र नहीं आ रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स और विकास शुल्क संबंधी ऑनलाइन रिकॉर्ड की खामियों से लोग परेशान हैं। जिले में लोगों को वेबसाइट पर रिकॉर्ड सही नहीं दिखाई दे रहा है जिस कारण वे लगातार निगम में चक्कर लगा रहे हैं।

जनता शिकायत कर रही है कि बही खाते और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर आ रहा है। आपको बात दें कुछ समय पहले शहरवासियों को अपना संपत्ति कर जमा करवाने के लिए नगर निगम में बाबुओं के पास धक्के नहीं खाने पड़ेंगे यह सोचकर। एक पोर्टल को खोला गया था।

ऑनलाइन हो या ऑफलाइन नगर निगम के कार्यों से परेशान हो रही है जनता

प्रशासन के पोर्टल में लगातार कोई न कोई कमी निकल के सामने आ ही जाती है। नगर निगम ने 2.62 लाख संपत्ति करदाताओं का डाटा ऑनलाइन कर दिया था। कोई भी व्यक्ति साइट पर जाकर अपने नाम, पते या फिर संपत्ति आईडी से बकाया संपत्ति कर की जानकारी लेकर उसका भुगतान कर सकता था। लेकिन अब वेबसाइट पर लोगों को दिक्कत आ रही है।

रजिस्ट्री का पोर्टल हो या अब यह पोर्टल लगातार जनता को निगम की खामियों का ब्याज देना पड़ रहा है। नगर निगम पिछले काफी समय से संपत्ति कर के डाटा को ऑनलाइन करने के प्रयास में जुटा हुआ था, मगर कोई न कोई तकनीकी खामी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। अब ओर भी समस्या खड़ी हो गई हैं।

अगर जनता को अपने रिकॉर्ड निगम आके ही ठीक करवाने थे तो पोर्टल चालू ही क्यों किया गया। आपको बता दें निगमायुक्त यश गर्ग ने इस साल अप्रैल तक संपत्ति कर को ऑनलाइन करने के लिए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को हिदायत दी थी।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago