जानिए क्यों है Royal Enfield आम कम्यूटर बाइक्स से अलग, ये बातें आपको कर देंगी हैरान

भारत में Royal Enfiled की बाइक्स को बहुत ही ज़्यादा पसंद किया जाता है। देश के लगभग हर राज्य में इन बाइक्स की बहुत डिमांड है। यह जनता को अपने क्लासी डिजाइन और बेहतरीन पावर की बदौलत बहुत पसंद आती हैं। वैसे तो इन बाइक्स के सभी दीवाने हैं लेकिन यह बाइक्स एडवेंचर के शौकीनों के बीच काफी पॉपुलर है।

आपने यूँ तो अनेकों बाइक्स देखीं होंगी लेकिन RE में आपको आम रेगुलर बाइक्स से कुछ अलग बातें मिलेंगी, जिनकी वजह से लोग इसे चलाना पसंद करते हैं। आप में से भी बहुत सारे ऐसे लोग होंगे, जो आरई की बाइक खरीदना चाहते हैं।

जानिए क्यों है Royal Enfield आम कम्यूटर बाइक्स से अलग, ये बातें आपको कर देंगी हैरान

भारत में वैसे तो अनेकों बाइक्स हैं लेकिन इन बाइक्स की रेंज भारत में बहुत मौजूद है, जिनमें से आप अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से बाइक चुन सकते हैं। इस त्योहारी सीज़न में या फिर वैसे ही आप इस बाइक के डिजाइन और पावरफुल इंजन को देखकर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज पहचान फरीदाबाद आपको इसकी कुछ खासियतों के बारे में बताने जा रहे है।

हैवी ड्यूटी डिजाइन – इन बाइक्स में आपको आम बाइक्स की तुलना में कहीं ज्यादा वजन दिखाई देगा। भारी बाइक्स को संभालने के लिए आपको थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत होती है। जब आपको इसकी एक बार प्रैक्टिस हो जाए, तो आपको रॉयल एनफील्ड बाइक्स को चलाना आसान लगने लगेगा। भारी और बड़े डिजाइन के बावजूद भी ये बाइक्स काफी बैलेंस्ड होती हैं और तेज स्पीड में भी रोड पर बेहतरीन ग्रिप के साथ चलती हैं।

दमदार इंजन – किसी भी बाइक्स में आपको इंजन का उपयोग करना सबसे अधिक मज़ेदार लगता है। 350 CC इंजन होने की वजह से ये बाइक्स आपको बेहतरीन पावर प्रदान करती हैं। यह बाइक्स आपको पहाड़ी रास्तों पर भी ये बाइक चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। नार्मल कम्यूटर बाइक्स में आपको कम पावर की समस्या से जूझना पड़ता है, लेकिन RE बाइक्स के साथ ऐसी कोई भी दिक्कत नहीं है।

बेहतरीन कम्फर्ट – किसी भी बाइक को चलाते समय आपको कम्फर्ट होना बहुत ज़रूरी होता है। इन बाइक्स की सीट बिल्कुल फ़्लैट होती है, साथ ही साथ ये अच्छी पैडिंग के साथ आती है, ऐसे में आपको लंबे सफ़र में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago