फरीदाबाद के राहुल तेवतिया की तारीफ करते नहीं थक रहे वीरेंद्र सहवाग, किया ये ट्वीट

क्रिकेट भारत में किसी धर्म से कम नहीं माना जाता ऐसा हर भारतवासी जानता है। भारत का त्यौहार कहा जाने वाला आईपीएल में आपने छोटी – मोटी नोक झोंक देखी होगी। फरीदाबाद के राहुल तेवतिया ने आईपीएल में अपना नाम बहुत ऊँचा कर लिया है। राहुल की कल के मैच में तीखी बहस देखने को मिली। कल के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मैच में 5 विकेट से शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को भी 5 विकेट से हराया।

कल के आईपीएल मैच में बहुत कुछ नया देखने को मिला दिल्ली के शिखर धवन ने आईपीएल में 38वीं फिफ्टी लगाकर कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी की। उन्होंने लीग में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

फरीदाबाद के राहुल तेवतिया की तारीफ करते नहीं थक रहे वीरेंद्र सहवाग, किया ये ट्वीट

आपने आज तक लगातार मैच जीतने के बाद नए – नए डांस स्टेप्स को देखा होगा। कल राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने डांस करके जीत का जश्न मनाया। इससे पहले राजस्थान के राहुल तेवतिया और हैदराबाद के खलील के बीच बहस हो चुकी थी, जो हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को ठीक नहीं लगी। इसके बाद तेवतिया, वॉर्नर और खलील तीनों के बीच बहस देखने को मिली।

राहुल तेवतिया ने अपने बलबूते पर राजस्थान रॉयल्स को कल दूसरा मैच जितवाया है। तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कुछ दिनों पहले एक ही ओवर में 5 छक्के लगाए थे। 27 साल के राहुल तेवतिया आज आईपीएल में सबसे बड़ा मैच विनर बन गए हैं।

हर वर्ष शीर्ष पर रहने वाली टीमें इस समय सबसे नीचे दिखाई दे रही हैं। लगातार हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के हौसले पस्त थे। उनके सामने लक्ष्य बड़ा नहीं था। लेकिन पांचवें ओवर तक टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और जोश बटलर आउट हो गए थे। लेकिन मैच के इस मुश्किल मोड़ पर राहुल तेवतिया ने 28 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago