जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईसीसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज यहां अपने कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों ‘कोविड-19 पर जन आन्दोलन अभियान’ के अंतर्गत कोरोना महामारी से सतर्क रहने तथा रोकथाम के उपाये अपनाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सभी ने कोरोना महामारी से सतर्क रहने और इस विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने का संकल्प लिया।
इस अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों और विद्यार्थियों को महामारी से लड़ने में उचित उपायों का पालन करने के लिए संकल्प लेने के लिए कहा गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन सत्र के माध्यम से अभियान में भाग लिया और कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सावधानी बरतने, मास्क पहनने, उचित शारीरिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियमों की अनुपालना करने और कोविड-19 के प्रसार को रोकने की दिशा में योगदान देने का संकल्प किया।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…