1 करोड़ की लागत से, फरीदाबाद के इस गांव में बनने जा रही है लाइब्रेरी

जिले में गांव की धरती पर पहला पुस्तकालय बनाने की तैयारी हो रही है। इस लाइब्रेरी को बनाने के लिए प्रशासन सबसे बढ़िया जगह ढूंढ रहा है। प्रशासन का मानना है कि अच्छी लोकेशन पर अधिक से अधिक युवा पुस्तकालय में आ सकेंगें। इस पुस्तकालय का निर्माण जिला परिषद की तरफ से किया जाएगा। इस लाइब्रेरी को बनवाने के लिए सरकार ने 1 करोड़ रूपए की अनुमति देदी है।

प्रशासन फिलहाल लाइब्रेरी के लिए जगह तलाश कर रहा है। जगह मिलते ही यहां पर इसका निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। इस पुस्तकालय को बनवाने के लिए पंचायती जमीन के रेजुलेशन मांगे जा रहे हैं।

1 करोड़ की लागत से, फरीदाबाद के इस गांव में बनने जा रही है लाइब्रेरी

फरीदाबाद में शहर में यूँ तो बहुत सी लाइब्रेरी हैं लेकिन जिले के किसी भी गांव में यह पहली लाइब्रेरी होगी। इस से पहले टाउन पार्क में बनने वाली अटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा जल्द से जल्द करने का हो रहा है। बिल्डिंग लगभग तैयार हो गयी है यहां पर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में इसका निर्माण किया जा रहा है।

युवाओं के लिए इन दोनों लाइब्रेरी का निर्माण बहुत फायदा पंहुचा सकता है। आपको बता दें, टाउन पार्क में बन ने वाली लाइब्रेरी का निर्माण 1 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से हो रहा है। इसमें वाजपेयी की एक प्रतिभा भी बनाई जाएगी। सामान्य लाइब्रेरी के साथ इसमें एक ई-लाइब्रेरी भी विकसित की जाएगी। शहर में अभी तक कोई सरकारी लाइब्रेरी सुचारू रूप से नहीं चल रही है।

गांव में बनने से यह लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के लिए बहुत मददगार साबित होगी। जिले में अनेकों लाइब्रेरी हैं लेकिन दूर होने की वजह से ग्रामीण युवा इसका फायदा नहीं उठा पाते।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago