ये 5 सपने माने जाते हैं शुभ, धन की हो सकती है प्राप्ति, जानिये क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

ऐसा कहा जाता है कि सपनों में अक्सर वही देखा जाता है जो हम दिन भर करते हैं या फिर विचार करते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि यह हमारे जीवन से जुड़े होते हैं। हर एक सपने का अपना एक विशेष मतलब होता है। उससे किसी ना किसी बात का प्रमाण मिलता है कि भविष्य में क्या होगा। कहीं सपने ऐसे होते हैं जिनसे हम आगे का जान पाते हैं।

स्वप्न शास्त्र में अच्छे या बुरे सभी सपनों के बारे में बताया गया है और किस से क्या लाभ और क्या हानि होगी, यह भी स्पष्ट रुप में समझाया गया है। साथ ही कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जिनसे आपको धन का लाभ हो सकता है।

ये 5 सपने माने जाते हैं शुभ, धन की हो सकती है प्राप्ति, जानिये क्या कहता है स्वप्न शास्त्रये 5 सपने माने जाते हैं शुभ, धन की हो सकती है प्राप्ति, जानिये क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

आइए अब आगे देखते हैं कि सपनों में क्या देखने से आपको लाभ और हानि होगी।

अगर आप नदी में स्नान करते हुए देखते हैं तो होगा कुछ ऐसा आइए जानते हैं :- अगर आपने खुद को सपने में स्नान करते हुए देखा है तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है। जो व्यक्ति स्वयं को नदी में नहाते हुए देखता है उसे काम में सफलता मिलती है। नदी में नहाने का सपना काम में सफलता मिलने का संदेश देता है। अगर मान लीजिए, आपने खुद को सपने में ना देख कर किसी और को देखा है तो यह उस इंसान के लिए लाभदायक होगा। यही बात उसके लिए भी लागू होंगी।

सपने में सोते हुए देखने पर होगा कुछ ऐसा :- सपने में सोते हुए देखना एक शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि इससे आपको धन की प्राप्ति होती है और साथ ही परिवार के लोगों को भी बहुत से लाभ हो सकते हैं। अगर आप इस तरह का कोई सपना देखते हैं तो अपने घर के बड़े लोगों या बुजुर्गों को इसके बारे में जरूर बताएं। सुबह जल्दी उठकर स्नानं करके पूजा करे ताकि भगवान आपसे प्रसन्न हो जाए।

सपने में दिव्य चरणों का स्पर्श करने पर मिलेगे यह शुभ संकेत :- स्वप्न शास्त्र यह मानता है कि अगर आपने सपने में दिव्य चरणों का स्पर्श किया है तो यह आपके लिए एक बहुत ही शुभ संकेत है। इससे आपको धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी जेब नोटों से भर सकती है। अगर आप चाहते हैं कि यह आपके लिए अत्यधिक लाभदायक हो तो सुबह उठते ही स्नान करने के बाद आपको सूर्य को जल अर्पण करना हैं जिससे आपका यह सपना बहुत ही लाभदायक हो सकता है।

सपने में अगर कचरे को घर के अंदर लाते हुए देखने पर होगा यह लाभ :- लोग सपने में कचरे को देखना गंदा मानते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह एक शुभ संकेत है। इससे आपको धन की प्राप्ति होती है, लेकिन ध्यान रखे आपको इस सपने के बारे में किसी को बताना नही है। यदि आप गलती से किसी को बता भी देते हैं तो शिव की पूजा करें और उनसे प्रार्थना करें कि आपको इस सपने की शुभ प्राप्ति हो।

साथ ही ध्यान रखें :- कभी भी रात को झाड़ू लगाते समय कचरे को बाहर ना ले जाए। वैसे कहा जाता है कि रात को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। लेकिन आप अगर लगा भी देते हैं तो कूड़े को बाहर ना ले जाए। उसे अंदर ही उठा लीजिए।

सपने में अगर खुद को मृत्य देखने पर होता है कुछ ऐसा :- लोग स्वयं को सपने में मृत देखने पर अक्सर डर जाते हैं। उन्हें यह लगता है कि यह सपना एक बुरा संकेत है, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं है। कहा जाता है कि स्वयं को सपने में मृत देखने से उस इंसान की आयु बढ़ जाती है और वह ज्यादा साल जीता है। अगर आप किसी और को भी मृत्य देखते हैं तो उस इंसान की भी आयु बढ़ जाती है। यह एक शुभ संकेत है। इससे आपको किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती है।

Written By – Pinki Joshi

Om Sethi

Published by
Om Sethi
Tags: dream

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago