Navratri 2020 : प्याज-लहसुन के अलावा इन चीजों को भी माना जाता है तामसिक, 9 दिनों में न करें सेवन

नवरात्रि का पावन त्यौहार 17 अक्टूबर से शुरू होगा। 9 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। भक्त 9 दिनों तक व्रत रखते है, तो कई लोग प्याज लहसुन खाना छोड़ देते है।

नवरात्र के 9 दिनों में माँ दुर्गा की पूजा अलग-अलग प्रकार से की जाती है। नवरात्र के पहले दिन कलश में जल भरकर उसमें नारियल को स्थापित किया जाता है।

मां दुर्गा और गणेश जी के आगे पान का पते में सुपारी और भोग रखा जाता है। साथ ही कुछ लोग अखंड ज्योति जलाते हैं जो कि पूरे 9 दिन तक जलाई जाती है। नवरात्रि के व्रत रखने पर मां दुर्गा सारे संकट दूर कर देती है और भक्तों को अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही उनके सारे संकटों का निवारण कर देती हैं।

Navratri 2020 : प्याज-लहसुन के अलावा इन चीजों को भी माना जाता है तामसिक, 9 दिनों में न करें सेवन

हालांकि, जो श्रद्धालु व्रत रखते हैं, उनमें ऊर्जा की कमी ना हो इसके लिए उन्हें सात्विक आहार ग्रहण करने की सलाह दी जाती है। मगर इस दौरान व्रतियों के लिए कई नियम-कानून भी बनाए गए हैं। वहीं, प्याज-लहसुन के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें खाने की अनुमति इन 9 दिनों के बीच नहीं होती है।

आइए जानते हैं क्या है ये 5 चीजें, इन चीजों का सेवन न करे :

  • मांस, मछली, नशीले पदार्थ
  • डिब्बा बंद फूड आइटम्स
  • बासी खाना
  • सरसो का साग
  • मशरूम
  • प्याज, लहसुन

शरीर मे बनाए रखना चाहते हैं ऊर्जा तो इन पदार्थों का करें सेवन:

नवरात्र के 9 दिनों तक श्रद्धालु दाल, सब्जी और साबुत अनाज का प्रयोग कर सकते हैं। वह दूध से बनी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। सभी प्रकार की सब्जियों का वह प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही में अपनी उर्जा को बढ़ाने के लिए दूध पी सकते हैं। यह भक़्त नवरात्रों के 9 दिनों तक फलों और मेवों का सेवन भी कर सकते है। साथ ही में आप अपनी इच्छा के अनुसार फलांनी या फिर अनाजी व्रत रख सकते है।

सात्विक भोजन खाना क्यों है जरूरी आइए जानते है :-

नवरात्रों के दौरान लोगों को सात्विक खाना खाने की सलाह इसलिए दी जाती हैं क्योंकि यह पदार्थ आपको शक्ति व ऊर्जा प्रदान करते हैं। व्रत के समय पर अक्सर कमजोरी महसूस होती है। लेकिन अगर आप उर्जा से भरे हुए खाने का सेवन करते हैं तो आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है।

ऐसे पदार्थों का सेवन करने से आपके शरीर मे फुर्ती ओर ऊर्जा बनी रहती है। इससे शरीर की शुद्धि होती है और मन को शांति मिलती है। सात्विक खाना बनाने के लिए लोग फल और कम मसालों का प्रयोग करते है। मसालों में वह सादा नमक और काली मिर्च का प्रयोग करते हैं। व्रत के समय पर हल्दी और मिर्च का सेवन नही करना चाहिए।

नवरात्र में सात्विक खाना लोग धार्मिक मान्यताओं से तो खाते ही हैं, साथ में इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण भी बताए गए हैं। कहा जाता है कि शरद ऋतु में नवरात्र पड़ने के कारण मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ने का खतरा रहता है।

ऐसे में सात्विक भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। बता दें कि 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र का समापन 25 अक्टूबर को विजय दशमी के साथ होगा। इस साल नवरात्र 8 दिनों का ही होगा।

Written By – Pinki Joshi

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago