Categories: Press Release

किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में टिके रहने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाना जरूरी : प्रोफेसर समर सिंह

हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर प्रतिस्पर्धा का है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में टिके रहने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है।

वे आज हिसार जिला के गांव डाबड़ा में न्युट्रिशन कंपनी साइटोजाइम यूएसए द्वारा आयोजित पोषण प्रबंधन खेत दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में टिके रहने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाना जरूरी : प्रोफेसर समर सिंह

प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि एक आम किसान इतना समृद्ध नहीं होता कि वह अपने स्तर पर भंडारण व महंगी तकनीक को वहन कर सके। इसके लिए किसान उत्पादक-समूह बनाकर आधुनिकतम तकनीकों को अपनाकर अपनी वस्तुओं का भंडारण कर सकता है ताकि जब बाजार में भाव अच्छे मिलें तो उनको बेच सके। प्रोफेसर समर सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि वे परम्परागत खेती की बजाय कृषि विविधिकरण को अपनाएं,

जिसमें सब्जियों व बागवानी के साथ-साथ पशुपालन व डेयरी फार्मिंग का भी व्यवसाय किया जा सके, इससे किसान की आमदनी बढ़ेगी और वह समृद्ध होगा। उन्होंने इस किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि रसायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करें। विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस दौरान गांव डाबड़ा में धान की फसल में अपनाए गए न्युट्रीशन पैकेज के खेतों का भी दौरा किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago