जीवन मे होना चाहते हो सफल, तो चाणक्य नीति की इन 5 बातों को न भूलें

चाणक्य सामाजिक और आर्थिक होने के साथ साथ एक योग्य शिक्षक थे। मनुष्य चाणक्य नीति का अपने जीवन अनुसरण करके सफल बन सकता है। चाणक्य नीति का पालन करने वाले व्यक्ति को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ता है। बल्कि विपरित मुश्किलो में भी गम्भीर रूप से अपने पथ पर आगे बढ़ता है और अपनी सफलता को हासिल करता है।

सफल होने के लिए नीचे दी गई चाणक्य नीति का धयान रखना चाहिए

1.चाणक्य नीति के अनुसार जब आप आर्थिक रूप से तंग हो जाते है और आपके पास पैसे नहीं होते तो ऐसे समय में स्वयं पर यकीन कर आगे बढ़ना चाहिए। अगर आप अपनी इस परेशानी के बारे में सभी को बताते है तो लोग उनका मजाक बनाना शुरू कर देते है साथ ही मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आता।

जीवन मे होना चाहते हो सफल, तो चाणक्य नीति की इन 5 बातों को न भूलें
  1. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमें अपने घर की बातें घर तक ही सीमित रखनी चाहिए, जो लोग घर की छोटी-छोटी बातों को बाहर के लोगों से बताते है उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
  2. हमारे जीवन में कई ऐसे छण आते हैं जब हमें अपमान सहना पड़ता है। चाणक्य कहते है कि अपमानित होने पर किसी और व्यक्ति से इसकी चर्चा नहीं करनी चाहिए।अपने अपमान को गुप्त रखना चाहिए। लोगों को बताने पर वो आपकी मदद करने की जगह आपका उपहास बनाते हैं, जिस कारण आपका आत्मविशवास टूट जाता है।
  3. अपने दुख-दर्द को दूसरों से साझा करते ही हम खुद का नुकसान कर देते है। वो कहते हैं कि दूसरों के पास आपके दुख, दर्द को समझने का समय नहीं होता है ऐसे में आपको अपनी दुख की स्थिति के बारे में उन्हीं लोगों से चर्चा करनी चाहिए जिन पर आपको पूर्ण रूप से विश्वास हो।

5.सबसे जरूरी बात की हमें अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए। हमें मालुम होना चाहिए कि हम क्या कर सकते हैं फिर उसी कार्य को करना चाहिए जो हमे लगे कि हां हम ये कर सकते है। यदि शक्ति से अधिक काम अपने हाथ मे लगे तो असफल होने तय है इसलिए चाणक्य की इस नीति का ध्यान रखना अति जरूरी है।

Written By – Sonali

Om Sethi

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago