Categories: Press Release

फसल खरीद हो बेहतर तरीके से बल्लभगढ़ SDM अपराजिता ने अधिकारियों को दिए आदेश

एसडीएम अपराजिता के मार्गदर्शन में स्थानीय अनाज मण्डी में खरीफ फसल खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार खरीद कार्य चल रहा है। एसडीएम ने कृषि विपणन बोर्ड तथा सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि वे किसानों और आढतियो के बीच तालमेल बनाकर फसल खरीद बेहतर तरीके से करें।

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के स्थानीय अनाज मण्डी के सचिव ऋषि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार मण्डी में कपास, धान व बाजरा की खरीद की जा रही है। धान की पी.आर. किस्म की खरीद एमएसपी 1888 रूपये प्रति क्विंटल की दर से और बाजरा की खरीद 2150 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

फसल खरीद हो बेहतर तरीके से बल्लभगढ़ SDM अपराजिता ने अधिकारियों को दिए आदेश

उन्होंने बताया कि आज वीरवार को अब तक लगभग 73 हजार 40 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। कपास की 13 हजार 83 क्विंटल और बाजरा की 11 हजार 483 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि धान व बाजरा की खरीद एसएचडब्लूसी तथा हैफेड द्वारा सरकारी हिदायतों के अनुसार की जा रही है।

स्थानीय कृषि विपणन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की 1509 किस्म की अब तक 64 हजार 316 क्विंटल, सरबती किस्म की 2798 क्विंटल, पी.आर. किस्म 4126 क्विंटल खरीद अब तक की गई है। इसी प्रकार बाजरा की 11 हजार 483 क्विंटल और कपास की 13 हजार 83 क्विंटल खरीद अब तक किसानों से की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago