2 दिन बाद नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाले हैं। 9 दिनों तक माँ दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। लोग इस दौरान नो दिनों का व्रत रखते हैं और घर पर ही मन से पूजा करते हैं।
कई सारे लोग नौ दिनों तक कलश की स्थापना करते हैं. ऐसे में हर कोई चाहता है कि मां उनसे प्रसन्न रहें ताकि उसके घर में शांति और सुख का वास बना रहे। नवरात्र में 9 दिन व्रत रखने के कुछ नियम होते हैं। और इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है ताकि आपको आपके घर पर शांति बनी रहे और मां दुर्गा आपसे प्रसन्न रहें।
9 दिनों तक यह काम करना माना जाता है अशुभ, जानिए क्या है वो 7 बाते :-

नवरात्रि के समय पर नाखून काटना बुरा माना जाता है। कहते हैं कि जो लोग व्रत रखते हैं, उनको नवरात्र के समय पर नाखून नहीं काटने चाहिए। अगर आप नाखून काटते हैं तो यह एक शुभ संकेत नहीं है। ऐसा करने से आपके कार्यों में विघ्न आ सकता है।

9 दिनों तक वर्षों के दौरान दाढ़ी मूछ या बालों को नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से घर में तंगी बढ़ती है और बरगद चली जाती है।

अगर आपने 9 दिनों तक अखंड ज्योति जलाई है तो ध्यान रखें। घर को अकेला ना छोड़े , मंदिर के गेट को बंद ना करें। घर पर एक व्यक्ति का होना अनिवार्य है। घरों के गेट पर ताले का प्रयोग ना करे।

घर पर सात्विक भोजन ही बनाए। ध्यान रखें कि प्याज लहसुन का प्रयोग ना करें। उपवास के दौरान शराब का सेवन पूर्ण रूप से वर्जित है।

उपवास के समय पर किसी भी तरह का अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको फल, मेवा आदि का सेवन करना चाहिए।

वर्त के दौरान लोगों को चमड़े से बने जूते चप्पल बेल्ट आदि का पइस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि चमड़े की चीज़ें जानवरो की खाल से बनाया जाता हैं।

काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए क्योंकि काले वस्त्र पहनना शुभ नहीं माना जाता। किसी भी अच्छे काम में काले कपड़े नही पहनने चाइए। नवरात्रि के व्रतों में पीले, हरे, लाल आदि रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है।