Categories: Politics

दो लाख 33 हजार रुपये की धनराशि मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर आकर उन्हें चेक द्वारा सौंपी ।

गढ़वाल सभा फरीदाबाद द्वारा आज शुक्रवार को हरियाणा कोरोना रिलीफ फण्ड में दो लाख 33 हजार रुपये की धनराशि हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर आकर उन्हें चेक द्वारा सौंपी । मंत्री मूलचंद शर्मा ने गढ़वाल सभा का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज देश का हर नागरिक को वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ाई में सरकार के साथ खड़ा हुआ है।

इसी विश्वास के साथ आज बीमारी पर कंट्रोल करने में भारत देश विश्व के अन्य देशों से आगे है ।परिवहन मंत्री ने देश व प्रदेश की सरकार की आर्थिक मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि आज देश में प्रत्येक नागरिक के योगदान की आवश्यकता है और देश का नागरिक सरकार अपनी भागीदारी देने के लिए आगे आ रहा है। यह एक बहुत ही खुशी की बात है।

फरीदाबाद के गढ़वाल सभा द्वारा आज उनके द्वारा संचालित बी एन पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं में कार्य करने वाले स्टाफ ने अपने 1 दिन के वेतन से ₹173000/एक लाख 73 हजार रुपये की धनराशि हरियाणा सरकार के राहत कोष में दी है, वहीं गढ़वाल सभा द्वारा संस्था की तरफ से भी ₹60000/साठ हजार रुपये की धनराशि हरियाणा सरकार को मदद के रूप में परिवहन मंत्री के माध्यम से सौंपी है।

इस मौके पर गढ़वाल सभा फरीदाबाद के प्रधान योगेश शर्मा, देव सिंह गोसाई, ओम प्रकाश गोड़, कपिल नेगी ने की मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago