बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ एक सुपर मॉडल भी हैं। लोग नोरा को दिलबर गर्ल के नाम से पुकारते हैं। इस गाने ने नोरा को खूब पॉपुलरटी दिलाई थी। इसमे कोई दोराय नहीं की आज नोरा बॉलीवुड की नंबर वन डांसर बन चुकी हैं।
वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D से भी उनके फैंस और दीवानों की तादाद भी बढ़ गई थी। नोरा ने बहुत स्ट्रगल के बाद ये मुकाम पाया है और सालों की कड़ी मेहनत से उनके सपने साकार हो पाए हैं। नोरा फतेही मूल रूप से मोरक्को की रहने वाली हैं।

लेकिन इनका जन्म कनाडा के क्यूबेक सिटी में हुआ। वहीं नोरा की पढ़ाई लिखाई और परवरिश हुई। डांसर बनने से पहले उन्होंने कई तरह की नौकरियां भी की। इसका खुलासा खुद नोरा ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि पहली जॉब उन्हें एक शॉपिंग मॉल में मिली थी।

जहां उन्हें एक स्टोर की देखरेख के लिए रखा गया था। इसके बाद वह एक कॉफी शॉप में वेटरेस की भी नौकरी कर चुकी हैं। नोरा बताती है कि इस जॉब से वह अच्छी कमाई कर लेती थी। इसी दौरान नोरा ने एक एजेंसी ज्वाइन कर ली।

इस दौरान उन्हें इंडिया से एक एड फ़िल्म का ऑफर मिला। जिसके चलते नोरा कनाडा से इंडिया आई। नोरा फतेही जब कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे। इंडिया आने के बाद उन्होंने यहाँ पर हिंदी बोलना सीखा। इसी के चलते उन्हें शो होस्ट और डांस करने का मौका मिलने लगा। बस फिर कभी दिलबर गर्ल ने पीछे मूडकर नहीं देखा।

इसके बाद उन्हें साल 2014 में फ़िल्म ‘रोर’ से शुरुआत की और इसके बाद तेलुगू फिल्मों में उन्हें बहुत से चांस मिले। इसमें ‘बाहुबली’ और ‘किक 2’ जैसी फिल्में भी शामिल होती हैं। इतना ही नहीं नोरा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीज़न 9 में भी आ चुकी हैं।

इसके बाद 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया था। झलक दिखलाजा के बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्मों के गानों के ऑफर आए। इसी बीच नोरा का अफेयर एक्टर अंगद बेदी से चला। जो अब एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पति हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नोरा फतेही कभी नेहा दुपिया के पति अंगद बेदी के प्यार में दीवानी थी। नोरा उस समय 26 साल की थी। लेकिन अंगद ने को धोका देकर चोरी-छिपे नेहा धूपिया से शादी रचाई थी, जिससे नोरा को काफी बड़ा झटका लगा था।
एक्ट्रेस करीब दो महीने तक बहुत परेशान रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाला और धीरे-धीरे अपने काम की ओर आगे बढ़ने लगी और आज बॉलीवुड में खूब नाम कमा रही हैं।