पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही ज़रूरी सेवाओं को भी हरी झंडी दिखा दी गयी। इसी के चलते मेट्रो की सेवाएं भी शुरू कर दी गयीं। मेट्रो को शुरू हुए तकरीबन एक महीने से अधिक का समय हो गया है और इसी बीच लोगों ने भी अब मेट्रो से सफर करना शुरू कर दिया है। हालाँकि, पहले लोगों लेकर विडंबना थी कि मेट्रो में सफर करना सुरक्षित होगा या नहीं परन्तु जिस तरीके से सभी सावधानियों का ध्यान रखा जा रहा है उसे देखते हुए लोगों ने भी बेझिझक मेट्रो के सफर को एक बार फिर अपनाया है।

इसी बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने गाइडलाइन्स भी जारी किये थे कि मेट्रो में सफर कर रहे सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य है और साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना भी ज़रूरी है। इन सावधानियों को सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो में सफर कर रहे जिन यात्रियों ने मास्क नहीं लगाया , उन सभी यात्रियों का DMRC ने चालान काटना शुरू कर दिया है। मास्क न पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ चलाये गए इस अभियान का असर तुरंत ही होता दिखाई देने लगा।

मेट्रो में सफर करते हुए मास्क कितना अनिवार्य है इस बात से दुनिया का कोई भी व्यक्ति अपरिचित नहीं है परंतु इसके बावजूद कई लोग लापरवाही के कारण मास्क नहीं पहनते। डीएमआरसी ने ऐसे 63 यात्रियों का चालान किया। उन चालानों का प्रभाव कि अब यात्री बिना मास्क के सफर नहीं करते। मेट्रो में सफर के दौरान नाक से नीचे मास्क आने पर भी टोका जाता है। इतना ही नहीं, चालान का असर ऐसा हुआ कि मेट्रो से बहार आने के बाद भी, स्टेशन पर भी अब कोई मास्क नहीं उतारता।