गीता फोगाट ने बेटे की फोटो शेयर कर लिखा ये खास संदेश :- अपने रेसलिंग एक्शन से चर्चा में आने वाले भारतीय रेसलर गीता फोगाट को तो सब जानते है। हाल ही में वो सोशल मीडिया पर एक तस्वीर डालकर सुर्खियां बटोर ली है। जिसके बाद गीता जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
जहां फैंस उनकी पोस्ट को काफी पसंद भी कर रहे है। वहीं ढेर सारे कमैंट्स भी कर रहे है।गीता फोगाट पहलवान के क्षेत्र में काफी ज्यादा नाम कमा चुकी है वो अब सभी लड़कियों की प्रेरणा बन चुकी है।

इसी के साथ आपको बता दे कि गीता फोगाट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इस बार उनकी वजह उनका बेटा है। दरअसल, गीता हमेशा अपने बेटे अर्जुन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

इस बार भी गीता ने अपने बेटे अर्जुन की एक ऐसी फ़ोटो शेयर की जिसके बाद फैंस ने जमकर उनकी पोस्ट पर कमेंट किए है। जिसमें उनका बेटा अखाड़े में दिखाई दिया।

बेटे की फोटोज शेयर करने के साथ ही गीता ने एक मैसेज भी शेयर किया है। गीता ने अपने बेटे की तस्वीरें लिखा,

जिस मिट्टी मैं खेल-कूद कर आज हम इस मुक़ाम पर हैं उसी मिट्टी में अर्जुन को पलता बढ़ता देखना एक माँ होने के नाते मेरे लिए सबसे सुनहरे पल हैं।
गीता फोगाट
इस दौरान अर्जुन अखाड़े में मिट्टी से खेलता और मिट्टी खाता नजर आया।

जिस मिट्टी मैं खेल-कूद कर आज हम इस मुक़ाम पर हैं उसी मिट्टी में अर्जुन को पलता बढ़ता देखना एक माँ होने के नाते मेरे लिए सबसे सुनहरे पल हैं 🤼♂️❤️💫😇🤱💪🙏🧿✨ pic.twitter.com/l6OtQyWWAE
— geeta phogat (@geeta_phogat) October 10, 2020

गीता द्वारा शेयर की गई अर्जुन की फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दे कि गीता फोगट एक फ्रीस्टाइल रेसलर हैं जिन्होंने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारत की और से पहला स्वर्ण पदक जीता था। वह पहली भारतीय महिला पहलवान भी हैं जिन्होंने ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।