HomeUncategorizedLockdown 3.0 में किस Zone में क्या होगा और क्या नहीं, आपके...

Lockdown 3.0 में किस Zone में क्या होगा और क्या नहीं, आपके हर सवाल का जवाब

Published on

कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को रियायतों के साथ अगले दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की। तीसरा चरण 17 मई तक लागू रहेगा। ग्रीन जोन को राहत देते हुए ज्यादातर गतिविधियां शुरू करने को कहा गया है। ऑरेंज और रेड जोन में भी छूट का दायरा बढ़ा है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में दो दिनों से चल रहे मंथन के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है। आर्थिक गतिविधियों की जरूरत को देखते हुए छूट का ऐलान भी किया गया है।

दिल्ली Red Zone में : लॉकडाउन के दूसरे चरण की अवधि पूरी होने से ठीक पहले देश के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के जिलों की सूची जारी की गई थी। सभी राज्यों को सूची केसाथ आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं। दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में रखे गए हैं। गुरुग्राम और गाजियाबाद ऑरेंज जोन में हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के 19, बिहार के पांच, हरियाणा के दो, जबकि झारखंड और उत्तराखंड के एक-एक जिले को रेड जोन घोषित किया गया है।

 1. क्या शराब और पान की दुकानों को खोलने की अनुमति मिल गई है? 
सिर्फ ग्रीन जोन में अनुमति। एक बार में 5 से ज्यादा खड़े नहीं हो सकेंगे।

2.Green Zone में क्या अब बुजुर्ग और बच्चे बाहर निकल सकते हैं? 
65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
 
3. क्या कही आने-जाने के लिए कैब या टैक्सी मिलेंगी?
सिर्फ ऑरेंज और ग्रीन जोन में यह सुविधा मिलेगी। एक ड्राइवर के साथ एक पैसेंजर को ही जाने की इजाजत दी जाएगी।

4. किन गतिविधियों की तीनों जोन में अब भी इजाजत नहीं होगी?
स्कूल-कॉलेज, सिनेमा, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, जिम,पार्क, धर्मस्थल बंद रहेंगे

5. मेरा क्षेत्र Red Zone में हैं, क्या बैंक और ई-कॉमर्स से सेवाएं मिलती रहेंगी?
बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ई-कॉमर्स से जरूरी चीजों की डिलेवरी होगी।

ऑरेंज जोन में छूट (एनसीआर में नहीं)

टैक्सी और कैब के संचालन की अनुमति। एक ड्राइवर के साथ एक पैसेंजर ही रहेगा। जिले के अंदर आवाजाही होगी चार पहिया वाहन में केवल दो यात्री सफर कर सकते हैं।

Green Zone में छूट (गाजियाबाद)

बसों के संचालन में छूट, लेकिन एक बस में 50% यात्री को ही बैठने की अनुमति है सभी तरह की गतिविधि को अनुमति, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी सार्वजनिक आयोजन की अनुमति जरूरी। सीमित लोग शामिल होंगे

Red Zone में छूट (दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा)

सभी उद्योग, कंस्ट्रक्शन कार्यों की अनुमति रहेगी। मनरेगा, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, ईंट भट्ठे चालू रहेंगे बैंक, फाइनेंस कंपनी, इंश्योरेंस और कैपिटेल मार्केट एक्टिविटी जारी रहेंगी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आईटी सेक्टर, कोल्ड स्टोरेज, प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विस जारी रहेंगी ई-कॉमर्स गतिविधियों को केवल आवश्यक वस्तुओं के संबंध में अनुमति दी जाती है

यह पाबंदी बरकरार

रेड जोन में दोपहिया वाहनों के मामले में दोहरी सवारी प्रतिबंधित होगी। साइकल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, कैब पर रोक शहरी क्षेत्रों में दुकानें, गैर-जरूरी सामानों के लिए मॉल, बाजार और बाजार परिसरों में अनुमति नहीं है

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...