Categories: CrimeFaridabad

ओल्ड फरीदाबाद में 11 वर्षीय बच्चे का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

लॉक डाउन एवं कोरोना महमारी की गहमा गहमी के बीच आज ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी के हीरा मंदिर रोड स्थित एक मकान से 11 वर्षीय बच्चे का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्चे का नाम यश बताया जा रहा है जिसकी उम्र 11 वर्ष है।

मृतक यश का परिवार बसेलवा कॉलोनी में किराए के एक मकान पर रहता है। परिवार में यश के अतिरिक्त उसकी मां एवं दो छोटे भाई है। यश की मां के मुताबिक जिस समय यश मृत पाया गया उस समय घर में केवल उसके दो छोटे भाई थे और वह भोजन के इंतजाम में बाहर गई थी जब वह भोजन लेकर वापस लौटी तो उन्होंने यश को गले में चुन्नी का फंदा लगे हुए दरवाजे के पीछे मृत पाया जिसके बाद उनके द्वारा यश को चावला हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उन्हें सर्वोदय हॉस्पिटल रेफर किया गया लेकिन सर्वोदय में यश को मृत घोषित कर कर दिया गया।

यश के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी तो शुरुआत में पुलिस द्वारा कहा गया कि बच्चे ने स्वयं को फांसी लगा ली है लेकिन परिजनों ने सवाल उठाया कि 11 वर्षीय बच्चे स्वयं को किस प्रकार फांसी लगा सकता है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अन्य अधिकारियों के कहने पर मृतक यश के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

मृतक की मां का कहना है कि कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर उनका गली के ही कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की भी कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने आपसी सुलह करा कर बिना शिकायत लिखे मामला रफा-दफा कर दिया था और अब उन्हीं लोगों द्वारा आपसी रंजिश निकलने के लिए यश की हत्या की गई।

इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि यह मामला हत्या का है या फिर कोई हादसा है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही मामले में आगे की कार्यवाही की जा सकेगी फिलहाल वें स्थानीय लोगों से पूछताछ कर एवं परिजनों के शक के बिनाह पर मामले में पूछताछ कर रहे है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago