पूरे देश में लगे लॉकडाउन की वजह से सभी लोगों को घर में रहने की अब आदत सी हो गयी है। इसी के साथ भारत सरकार की ओर से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गयी है जिसमें सभी लोग धीरे- धीरे काम पर भी लौट रहे है।
इसके साथ ही अगर सलेब्स की बात करे तो आमजनों की तरह वो भी काम पर वापस आ रहे है लेकिन ऐसे कई सितारे है जो घर से निकलना पसंद नहीं कर रहे। इनमें से कुछ सेलेब्स तो अपनी पुरानी बीमारी की वजह से काफी सर्तकता बरत रहे है और घर में टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

इन्हीं में से एक है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। जी हां बहुत कम लोग जानते होंगे कि ये दोनों कपल इस समय बीमारी से जूझ रहे है और इसी के साथ दोनों एक दूसरे का ख्याल भी रख रहे है। बता दें कि प्रियंका जहां अस्थमा की मरीज है वहीं, उनके पति निक जोनास को डायबिटीज है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपने और पति के बीमारी के बारे में बताया था। अस्थमा होने की वजह से प्रियंका अपने बचाव में सारे काम कर रही हैं। कोरोना से बचाव के साथ साथ वह अस्थमा की समस्या से भी लड़ रही है
इसमें पति निक उनका साथ दे रहे हैं। उनका भरपूर ख्याल रख रहे हैं। प्रियंका ने बताया कि निक टाइप 1 डायबिटीज हैं और इसीलिए वह दोनों ही इन्फेक्शन को लेकर काफी सेंसिटिव हैं।

प्रियंका ने बताया- हम लोग बहुत-बहुत ज्यादा ही सुरक्षित रूप से रहे थे क्योंकि निक को टाइप 1 डायबिटीज और मुझे अस्थमा की समस्या है।
इसलिए हम लोग हर चीज को लेकर बहुत सावाधानी बरत रहे थे कि हम किससे मिल रहे हैं और क्या कर रहे हैं। आपको बता दे कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो हर छोटी छोटी बातें अपने फैन्स से साझा करती है।