कहते है कि लड़कियां ज्यादा बेवफाई करती है ऐसा हम नहीं बल्कि एक सर्वे के दौरान कहा गया है। जी हां इस सर्वे में बताया गया है कि आखिर क्यों लडकियाँ करती हैं बेवफाई। आप सभी को पता है कुछ लोग को छोड़ कर ज्यादातर लोग वफादार नहीं होते
इसलिए नहीं होते क्योंकि उनको अपने शब्दों की अहमियत नहीं होती और भावुकता में निर्णय लेते हैं। एक पल में उनको लगेगा कि सामने वाला दुनिया का सबसे अच्छा इंसान हैं, कुछ समय बाद उसकी वही अच्छाइयां बुरी लगने लगेगी।

लोगो की आपसे कुछ ऐसी उम्मीदे होती हैं जो आपके हिसाब से ज़रूरी नहीं होती, पर वही उम्मीद पहले इंसान के लिए बहुत ज़रूरी होती हैं। इसी तरह से लड़कियों का दिमाग भी ऐसा ही होता है। आपको बता दे कि प्यार जिसे भी होता है उसे पाने के लिए लोग कुछ कर गुजरते हैं।

प्यार पाना आसान नहीं है लेकिन कुछ लोग प्यार को खेल समझ बैठते है। अक्सर हम कपल्स को देखते है कि रिलेशन में आते है। इसी बीच कुछ पार्टनर्स ऐसे होते है जो छोटे छोटे बातों पर ब्रेकअप कर लेते है और फिर लड़के या लड़की यादों को मिटाने के लिए मैसेज, मेल, फोटोज को डिलीट कर देते है।

इसी के साथ बता दे ज्यादातर ब्रेकअप की वजह लड़कियों को माना गया है। वहीं इस सर्वे में शामिल ज्यादातर महिलाओं का यही मानना था कि रिलेशनशिप में मर्दों का व्यवहार काफी मायने रखता है। उनका कहना था कि अगर उनका पार्टनर उनकी देखभाल ठीक तरीके से करता है तो धोखे की संभावना कम हो जाती है।

वहीं अगर पार्टनर उनकी इज्जत ना करें तो ऐसे में वो बेवफाई करने से पीछे नहीं हटती हैं। अगर आप रिलेशन में है तो आपको प्यार के साथ साथ सम्मान भी देना होगा जो कि हर लड़कियां चाहती है।