वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता के निवास हरियाणा राज्य को इस वर्ष 54 साल पूरे हो जाएंगे। एक नवंबर 1966 को पूर्वी पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य का गठन हुआ था। इसी कारण से हर साल 1 नवंबर का दिन हरियाणा दिवस के नाम से जाना जाता है। आस्ट्रेलिया में रह रहे परिवारों की तरफ तै एक नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जावैगा। इसका न्यौंदा स्वीकार करो और तैयार हो जाओ सब के सब।
सपरिवार जुडिय़ो और दूसरों को भी जरूर जोडिय़ो। पूरी दुनिया मेंं अपने कुणबे की धाक दिखणी चाहिए। यह उन तमाम वीडियो संदेशों की बानगी है, जो इन दिनों आस्ट्रेलिया में बसेहरियाणावियों की ओर से भारत व अन्य देशों में बसे अन्य हरियाणवियों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

हरियाणा के लोग आज हर क्षेत्र में चाहे वह खेल हो, राजनीति, अंतरिक्ष या विदेशों में अपनी छवि बनाने की बात हो, हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। दरअसल, एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर आस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवी भी खूब धमाल करेंगे। थीम लोक विरासत पर केंद्रित है। हालांकि, महामारी के कारण इस दफा आयोजन वर्चुअल प्लेटफार्म पर होगा।

हर वर्ष की तरह, इसी कड़ी में आगामी 01 नवम्बर को अंतराष्ट्रीय हरियाणा दिवस का आयोजन एसोसीएशन औफ़ हरियाणविज इन ऑस्ट्रेलिया द्वारा कुछ अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर किया जा रहा है जिसमें द हेरिटिज वीलेज़ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र, एचएसडबल्यूए, आदि जैसी संस्थाएँ शामिल हैं। इसमें लाइव रागनी, कविता, चुटकुले, जुगलबंदी नाच व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसारित होंगे।

लोक विरासत व संस्कृति के प्रोत्साहन में योगदान करने वाली हस्तियां भारत तथा अन्य देशों में बसे हरियाणवियों से संवाद करेंगी तो पंजीकृत दर्शकों के लिए विविध प्रतियोगिताएं होंगी। इसे लेकर देश-विदेश के हरियाणवी उत्साहित हैं। यह पूरा आयोजन ऑनलाइन यानि कि वर्चूअल प्लैट्फ़ॉर्म पर मनाने की योजना है। जिस पर लोग ज़ूम, फ़ेस्बुक, यूट्यूब, आदि से लाइव जुड़ सकेंगे।