एक मां के कोख से ऐसा बच्चा पैदा हुआ जिसे आप सुनकर दंग रह जाएंगे। जी हां खबर पढ़कर आप सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन ये खबर सच है। दरअसल ये अजीब मामला इजिप्ट के जगजिग शहर का है।
यहां एक अस्पताल में जन्में बच्चे की जब जांच की गई तो उसके पेट से डॉक्टर्स ने एक भ्रूम को बाहर निकाला। ये भ्रूम उसके पेट में मां के गर्भ से ही मौजूद था और बड़ा हो रहा था।

डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिये बच्चे के पेट से उसे बाहर निकाला। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि ये बच्चा अपनी कोख में खुद का जुड़वा भाई पाल रहा था।
आप भी हो गए न हैरान लेकिन ऐसा हुआ है जिसे हर कोई पढ़कर हैरान हो जा रहा हैं। चलिए आपको ये खबर विस्तार से बताते है जहां 10 अक्टूबर को एक प्रेग्नेंट बच्चे का जन्म हुआ।

जन्म के बाद डॉक्टर्स ने उसके गर्भ से उसी के भाई का भ्रूण बाहर निकाला। बच्चे का जन्म 9 महीने के बाद इजिप्ट के जगजिग शहर में हुआ। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था लेकिन जब उसका अल्ट्रासाउंड हुआ तो डॉक्टर्स को उसके पेट में कुछ अझीबोग़रीब चीज दिखी।

आपको बता दे कि बच्चे को जन्म देने वाली डॉक्टर ने बताया कि उसे 7 महीने में ही पता चल गया था कि बच्चे के पेट में कुछ अजीब सा चला गया है जिसके लिए उन्होंने अल्ट्रासाउंड करवाया।

वहीं बच्चा को खतरा न हो 5 डॉक्टरों ने मिलकर ये सर्जरी की और बच्चे के पेट से भ्रूण को बाहर निकाल लिया। यह एक सफल सर्जरी रही। बच्चा अब स्वस्थ है।
उसके गर्भ को अच्छे से साफ किया गया है ताकि बाद में कोई इन्फेक्शन न हो। वहीं बच्चे को 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।