Categories: FaridabadIndia

कोरोना वॉरियर्स के लिए भारतीय वायुसेना ने आसमान से बरसाए फूल

कोरोना वायरस से भले ही पूरा देश जूझ रहा हो, लेकिन बावजूद इस बीमारी के सामने खड़े होकर अस्पताल के डॉक्टर्स जो जंग लड़ रहे हैं वो भी किसी फाइटर्स से कम नहीं है।

पूरा देश आज डॉक्टर्स के समक्ष नतमस्तक हो गया है, आज जो वीर योद्धाओं द्वारा देश के लिए कुर्बानी दी गई है। उस कुर्बानी को ना तो कोई भूल सकता है और ना ही इनका कोई उतार सकता है।

आज इसी कड़ी में तीनों सेनाएं ‘कोरोना योद्धाओं’ को उनकी सेवाओं के लिए आभार प्रकट कर रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना के विमान C-130 ने सुखना झील के ऊपर से फ्लाई पास्ट किया।

वहीं श्रीनगर में डल झील के ऊपर भी भारतीय वायुसेना ने फ्लाई पास्ट किया। इसी तरह दिल्ली में भी पुलिस वॉर मेमोरियल के ऊफर वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फूलों की बारिश की।

बता दें कि कोरोना योद्धाओं की सहायता से भारत कोरोना वायरस के खिलाफ सफलतापूर्वक लड़ाई कर रहा है। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर कोरोना की रोकथाम की दिशा में योगदान कर रही है।

अभी तक 600 टन से ज्यादा चिकित्सा सामानों की आपूर्ति और चिकित्सकों, चिकित्सा सहायकों और कोविड परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए उपकरणों आदि को हवाई माध्यम से पहुंचाया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago