मेडिकल साइंस में पहली बार एक ऐसा मामला जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाए। जी हां जिसे देखने के बाद पहली नजर में डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। यह मामला इतना अजीबो-गरीब था कि हर तरफ इसकी चर्चा आग की तरह फ़ैल गई।मामला दक्षिण कोरिया का है जहां रहने वाली एक महिला मुंह से प्रेग्नेंट हो गई।
ख़बरों के मुताबिक इस महिला की उम्र 63 साल है जिसके मुंह में समुद्री जीव स्क्विड के एक-दो नहीं बल्कि 12 बच्चे पल रहे थे। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने इसे मेडिकल जगत में अपनी तरह का पहला मामला बताया है।

बताया जा रहा है कि मामला 2012 का है लेकिन हाल ही में इस खबर को सार्वजनिक किया गया है। जर्नल ऑफ पैरासाइटोलॉजी के मुताबिक महिला ने एक रेस्टोरैंट में कालामारी ऑर्डर किया था।
कालामारी सीफूड है जो समुद्री जीव ‘स्क्विड’ से बनती है। महिला ने बताया कि जैसे ही उसने स्क्विड को मुंह में रखा तो उससे खाया नहीं गया।

दरअसल, स्क्विड अधपका ही उसके सामने परोसा गया था। महिला ने जैसे ही उसके टुकड़े मुंह में रखे तो उसे अंदर से लगातार कीड़ों के काटे जाने का अहसास हुअा। कुछ दिनों में महिला के मुंह में काफी दर्द उठने लगा।
डॉक्टर्स की जांच में रिपोर्ट हैरान करने वाली थी। जांच में पता चला कि महिला के जीभ और मंसूड़ों में 12 छोटे स्क्विड पल रहे थे। व

हीं आपको बता दे कि ये खबर सुनने के बाद पूरी अफरा-तफरी मच गयी है। लोग इस बात पर विश्वास करने को तैयार ही नहीं है कि एक महिला की ऐसी रहस्यमयी प्रेगनेंसी का कारण एक छोटा समुद्री जीव बन सकता है।