Categories: FaridabadHealth

बीजेपी सरकार की जनता से अपील, रक्तदान कर बचाएं सैकड़ों की जिंदगी

रक्तदान का अर्थ जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है।

उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। लेकिन बावजूद कई लोग आज भी स्वैच्छिक रक्तदान से गुरेज करते है।

कोरोना वायरस के चलते अस्पतालों में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसी मुहिम के लिए बीजेपी नेता बल्लबगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उन्होंने जनता से अपील किया है कि बढ़ चढ कर इस रक्तदान में अपना सहयोग करें।

विधायक ने कहा कि अस्पतालों में मरीज रक्त की आपूर्ति से जूझ रहें हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपने संबोधन में रक्तदान का जिक्र करते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए अभिप्रेरित किया था।

जिसमें मुख्यमंत्री ने इस महादान में अपनी भागीदारी देकर सैकड़ों के जीवनदान के लिए जीवनदाता बनने का पुण्य कर्म के लिए तथा थैलासीमिया बच्चों के लिए भी रक्त की महत्वता का वर्णन किया था।

विधायक ने कहा कि अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षि‍त व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।

भाजपा हरियाणा द्वारा Blood Donation वेबसाइट की शुरुआत: www.bjp4hryblooddonor.in
आप भी इस मुहिम में जुड़कर किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago