रेलवे के ज्ञान को बढ़ाने के लिए पढ़ें ये, क्योंकि ऐसी ख़बरें आपकी जानकारी तो बढ़ाती ही हैं साथ ही साथ आपके जीवन में रोचक जानकारियां भी बढ़ती जाती हैं अब इन्हीं में से रेलवे की कुछ रोचक जानकारियां हम आपको देने जा रहे हैं।
क्या आप जानते हैं कि रेल के आखिरी डिब्बे पर क्रॉस यानी अंग्रेज़ी में एक्स का निशान क्यों लिखा होता है, और क्या आप ये जानते हैं कि रेल के आखिरी डिब्बे पर अंग्रेज़ी में एलवी भी लिखा होता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है।

अगर आप रेलवेकर्मी या फिर रेलवे की तैयारी कर रहे हैं तो ज़रूर जानते होंगे और अगर नहीं तो फिर हम आपको यही जानकारी बताने जा रहे हैं कि आखिर ये सब होता क्यों है। बतादें कि ये नियम भारतीय रेलवे द्वारा बनाया गया है। नियम ये कि रेल के हर डिब्बे के अन्दर और बाहर बहुत सारे साइन यानी निशान बने होते हैं जिनका कोई ना कोई मतलब ज़रूर होता है।
और इसके लिए बाकायदा पूरी जानकारी दी जाती है। अगर ऐसा ना हो तो कभी भी कोई भी रेल दुर्घटना भी हो सकती है। अब आपने देखा होगा कि कई ट्रेनों पर एलवी भी लिखा होता है साथ ही ट्रेनों के पीछे लाल रंग की लाइट भी ब्लिंक करती रहती है। बतादें कि एक्स का निशान भी बना होता है। जानकारी के लिए बतादें कि एक्स का मतलब और आखिरी डिब्बे पर एलवी लिखने का मतलब लास्ट व्हीकल होता है।

ट्रेन के पीछे एक्स का साइन कर्मचारियों को ये संकेत देता है कि ट्रेन का ये आखिरी डिब्बा है, और अगर किसी ट्रेन के पीछे ये निशान नहीं होता है तो इसका मतलब ये होता है कि ट्रेन आपातकालीन स्थिति में है। यानी ट्रेन के डिब्बे पूरे नहीं हैं, अब इससे रेलवे के कर्मचारियों को पता चल जाता है कि अगर ऐसा है तो कहीं कोई डिब्बा अचानक छूट गया है और अगर ऐसा नहीं है तो सब कुछ ठीक है। तो कुल मिलाकर हर किसी निशान की अपनी अलग ही परिभाषा होती है। और इसी तरह की परिभाषा रेलवे की अपनी ही भाषा गढ़ती है।