कोरोना वायरस ने पूरे भारत मे अपने पैर पसार रहा हैं पर वही अगर किसी तबके को परेशानी हुई तो वो ह गरीब और श्रमिक तबका ,इनके पास ना ही रोजगार का साधन हैं नाही घर वापसी का कोई रास्ता नजर आ रहा हैं इसको लेलर कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया हैं
इसी क्रम में फरीदाबाद के एन आईटी 86 के विधायक पंडित शर्मा ने कहा कीश्रमिक व कामगार देश की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है मेहनतकश श्रमिकों व कामगारों की मांग को बार बार उठाया है।
वही इस विपदा के समय मे हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए। श्रमिक व कामगार राष्ट्रनिर्माण के दूत हैं।
टीम नीरज शर्मा ने कहा कि आप सभी को बताना चाहूंगा की कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है इन सभी को घर पहुंचाने का खर्च पार्टी वहन करेगी | उन्होंने कहा कि इसके लिए सोनिय गांधी के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए धन्यवाद देता हूँ।
विधायक शर्मा का कहना हैं की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। मेहनतकशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के मानव सेवा के इस संकल्प में कांग्रेस का यह योगदान होगा।
विधयाक शर्मा का कहना हैं कि विधानसभा के सभी प्रवासी भाई बहन से मैं अपील करता हूं कि 1100 या 1950 पर कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन कराए, ताकि जल्द से जल्द उनके घर जाने की सरकार द्वारा व्यवस्था की जा सके | यह सुविधा जन सहायक ऐप पर भी उपलब्ध है |
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…