आज के समय में रिश्तों की टूटने की खबर ज्यादा आने लगी है। लोगों के बीच दूरियां बढ़ने लगी है जिसका एक मात्र कारण टेक्नोलॉजी भी है। जी हां टेक्नोलॉजी एक अहम भूमिका निभा रहा है रिश्तों को तोड़ने में चलिए जानते है कैसे। आज के समय में टेक्नोलॉजी के वजह से लोगों के बीच दूरियां बढ़ रही है कई घरें बर्बाद हो रहे है।
अब एक ऐसा मामला जो आपने कभी नहीं सुना होगा न देखा होगा। रोजाना के सफर से लेकर अनजान जगहों पर गाइड करने में गूगल मैप लोगों का हमसफर बनता जा रहा है। गूगल मैप के एक फीचर गूगल स्ट्रीट व्यू की वजह से पेरू में एक पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

दरअसल गूगल मैप के जरिये पेरू में एक पति ने अपने पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देख लिया। जिसमें उसकी पत्नी के गोद में एक अनजान व्यक्ति लेटा हुआ है।

गूगल पर आई तस्वीर के बाद उस आदमी ने पहले अपनी पत्नी के होने की पुष्टि करते हुए कहा कि जैसे कपड़े उसकी पत्नी के पास हैं, वैसे ही कपड़े उस फोटो में महिला को पहने देखकर वह हैरान रह गया।

आपको बता दे ये पूरा मामला 2013 का है। इस पूरे मामले में पति ने पत्नी की बेवफाई का सबूत देते हुए पत्नी से तलाक ले लिया और रिश्तों को खत्म कर दिया।
पति के सबूत देने के बाद उस महिला ने दूसरे आदमी के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार की इसके बाद पति पत्नी के बीच तलाक हो गया ! उस आदमी ने हाल ही में फेसबुक पर इन तस्वीरो को वायरल किया है