एक महिला जो 30 साल से एक नॉर्मल लाइफ जी रही थी। न तो कोई प्रॉब्लम थी और न ही किसी तरह की परेशानी, लेकिन अचानक एक दिन उसके पेट में दर्द हुआ और जब वो अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर्स भी हैरान हो गए।अब सोचिए ऐसा क्या हुआ होगा की महिला की जांच के बाद डॉक्टर भी हैरान हो गए दरअसल मामला ही ऐसा है जिसे जानकर आप भी चौक जाएंगे।
दरअसल जांच में डॉक्टरों को पता चला कि वो महिला नहीं बल्कि पुरुष है। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि हकीकत है। ऐसा एक मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामने आया है।

बीरभूम जिले में एक चौंकाने वाला सामने आया है। अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि उसके अंडकोष में कैंसर है और वह एक महिला नहीं बल्कि जो व्यक्ति पिछले 9 साल से अपनी विवाहिता पत्नी को महिला समझ रहा था वह एक पुरुष निकला।

हैरानी की बात है कि बड़ी बहन के बारे में हुए इतने बड़े खुलासे के बाद जब 28 साल की उसकी छोटी बहन भी जांच करवाने गई तो उसे भी ‘एंड्रोजेन इंसेजिटिविटी सिंड्रोम‘ का मरीज पाया गया। मतलब वह आनुवंशिक रूप से तो पुरुष है, लेकिन उसके सारे बाहरी शारीरिक लक्षण महिलाओं की तरह हैं।

आपको बता दे कि ये एक ऐसी बीमारी है जिसमें शख्स जेनेटिक रुप से पुरुष पैदा होता है, लेकिन उसके भौतिक लक्षण महिलाओं के जैसे होते हैं। उसके महिलाओं की तरह दिखने और तौर तरीकों के चलते ही वह पिछले 9 साल से शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है।
मगर डॉक्टरों से हकीकत का पता चलते ही उसका पति सदमे में है। वहीं पीड़ित शख्स भी समझ नहीं पा रहा है कि क्या करें। ऐसे में चिकित्सक दोनों की काउंसलिंग कर रहे हैं।