Categories: Press Release

सोनीपत में नकली शराब पीने से 30 मौत, सांसद सुशील गुप्ता ने सरकार पर कसा तंज जिम्मेदार कौन

आम आदमी पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी व सांसद सुशील गुप्ता ने सोनीपत जिले में अवैध शराब पीने से अलग-अलग इलाकों में 30 से अधिक लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। जहरीली शराब के कारण गई 30 जानों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सुशील गुप्ता ने उनके लिए उचित मुआवजा की मांग की।

सांसद सुशील गुप्ता ने मृतकों के परिजनों को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी हर स्थिति में आपके साथ खडी है, और वह मामले की जांच होने तक पीछे नहीं हटने वाली। उन्होंने ईश्वर से मृत परिवार वालों हौसला देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा अगर स्थानीय पुलिस वहां सही काम कर रही होती तो यह हादसा रोका जा सकता था। लेकिन पुलिस शराब माफियाओं से पैसों की वसुली में लगी रहती है।

सोनीपत में नकली शराब पीने से 30 मौत, सांसद सुशील गुप्ता ने सरकार पर कसा तंज जिम्मेदार कौन

यहीं नहीं पुलिस इतनी नाकाम हो चुकी है कि उसको अभी तक यह भी नहीं पता कि अवैध शराब असली थी या नकली शराब। सुशील गुप्ता ने कहा कि पुलिस अभी भी अपने आकाओं को इशारों का इंतजार कर रही है कि वह नकली शराब के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करें या नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा मनोहर सिंह खटटर का नहीं, बल्कि पूरी तरह से गुंडो का राज चल रहा हैं, कहीं जहरीली शराब से मौत हो रही है तो कहीं, रेप, हत्या के मामले आ रहें है।

हरियाणा में कानून का राज नहीं है। सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि सोनीपत में यह मौतें मयूर विहार, शास्त्री कॉलोनी, प्रगति कॉलोनी और इंडियन कॉलोनी में हुई हैं। यहां ज्यादातर मध्यवर्ग के मृतक परिवार में रहने वालों ने शराब का सेवन किया था। जिन 30 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनमें से एक सीआरपीएफ का रिटायर जवान भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि दुख; इस बात का है अधिकारी लोगों को शुगर मिल और गोहाना पेट्रोल पंप के सामने शराब की दुकान से खरीदी गई शराब न पीने को कह रहें है। लेकिन वह ठेका बंद करवा उसमें रखी शराब की जांच करने को तैयार नहीं। उन्होंने शराब से जिन परिवार के लोगों मौत हुई है, उन्हें उचित मुआवजा और पुलिस से जल्द से जल्द जांच करने की मांग की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago