Categories: Faridabad

अब सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में बनेंगे परिवार पहचान पत्र ,जानिए किस समय बनवा सकेंगे

उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेंद्र कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए शनिवार व रविवार को सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा।

अब सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में बनेंगे परिवार पहचान पत्र ,जानिए किस समय बनवा सकेंगे

इस कैंप में दोनों दिन सुबह 09:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक कोई भी व्यक्ति आकर अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकता है। इसके साथ ही जिन लोगों के पहले से परिवार पहचान पत्र बन चुके हैं वह भी यहां आकर अपने पहचान पत्र को अपडेट करवा सकते हैं।

उपमंडल अधिकारी (ना.) ने कहा कि परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर सभी नागरिकों की जानकारी पूरी तरह से गोपनीय व सुरक्षित होती है। इसके लिए नागरिकों को परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि परिवार का कोई सदस्य दिव्यांग है), मोबाईल नंबर, 21 वर्ष से अधिक आयु के सभी सदस्यों के बैंक खाता संख्या, आईएफएससी, पैन संख्या, वोटर कार्ड संख्या और यदि बीपीएल परिवार है तो उसकी राशन कार्ड संख्या भी अवश्य हो।

उन्होंने परिवार पहचान पत्र के फायदे बताते हुए कहा कि इससे सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा रुकेगा और सिर्फ सही लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ मिलेगा और गलत तरीके से लाभ उठा रहे लोग अलग हो जाएंगे।

सरकार के पास पूरा रिकार्ड होगा कि किस व्यक्ति को किस योजना का लाभ मिल रहा है और किसे नहीं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। सॉफ्टवेयर निर्धारित आयु सीमा सहित सभी जानकारी निकालकर लाभार्थी का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करेगा।

बुढ़ापा पेंशन सहित सभी पेंशन परिवार पहचान पत्र के जरिए मिलेंगी। योजनाओं का लाभ लोगों को उनके दरवाजे पर ही मिलेगा। सरकार को पता रहेगा कि परिवार किस क्षेत्र में रहता है और हर क्षेत्र के लिए अलग से कोड बनाया गया है। शहर व गांवों के लिए अलग से कोड बनेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago