बायपास रोड की एक मीट शॉप में गौ मांस बेचे जाने की ख़बर सामने आने से मचा हड़कंप

फरीदाबाद सेक्टर 17 के नजदीक बायपास रोड से एक मीट की दुकान में गाय का मांस बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सामने आने के बाद क्षेत्रीय पुलिस बल जांच के लिए मौके पर पहुंचा लेकिन पुलिस के पहुंचने तक दुकान संचालक फरार हो गया।

पुलिस का कहना है कि उन्हें गोरक्षा युवा वाहिनी के चेयरमैन अशोक बाबा द्वारा यह सूचना दी गई कि उनके क्षेत्र में एक मीट की दुकान पर गाय का मांस बेचा जा रहा है जिसके बाद पुलिस तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। दुकान की जांच करने के बाद पुलिस द्वारा दुकान को सील कर वहां से बरामद मीट को वेटरनरी डॉक्टर के हवाले कर दिया है जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गौ रक्षा वाहिनी के चेयरमैन अशोक बाबा का कहना है कि उनको उनके किसी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बायपास रोड के नजदीक एक मीट की दुकान में गाय के मांस को लाकर उसे छोटे-छोटे टुकड़े कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है जिसकी सूचना पाते ही उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को शिकायत की और स्वयं भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो दुकान में भारी मात्रा में गोमांस बरामद हुआ। लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने तक आरोपी भागने में कामयाब हो गया।

अशोक बाबा का कहना है कि उनके मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना दी गई थी कि फरीदाबाद के ही गांव फतेहपुर तगा से दुकान संचालक द्वारा गोमांस लेकर आया गया है जिसे वह उसकी बायपास रोड स्थित मीट की दुकान में चोरी छुपे धड़ल्ले से बेच रहा है। हम पुलिस के सहयोग का धन्यवाद करते है कि उन्होंने इस पूरे मामले में तेजी से कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर आरोपी की धर पकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago