फरीदाबाद के 22 साल के मोहित ने महादेव के प्रति भक्ति का ऐसा परिचय दिया, जानकर आप भी दंग रह जाएंगे

किसी ने ठीक ही कहा है कि भक्ति में ही शक्ति है अगर व्यक्ति की भक्ति अपने भगवान के प्रति सच्ची है तो उसमें साहस और बल अपने आप ही आ जाता है।उक्त पंक्तियां फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय मोहित चौधरी पर बिल्कुल ठीक बैठती हैं।

फरीदाबाद के 22 साल के मोहित ने महादेव के प्रति भक्ति का ऐसा परिचय दिया, जानकर आप भी दंग रह जाएंगे

महादेव को प्रसन्न करने के लिए अपने हौसले और इरादे के बलबूते 22 साल का मोहित अपनी साईकिल से केदारनाथ धाम के लिए निकल पड़ा। बता दें कि मोहित B.A. थर्ड ईयर की परीक्षा देने के बाद 31 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे फरीदाबाद से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ था और अब भोले भंडारी महादेव के दर्शनों के बाद सही सलामत अपने घर फरीदाबाद वापस पहुंच गया है।

मोहित ने बताया कि प्रतिदिन 100 किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाने के बाद मैं 4 नवंबर को केदारनाथ के कपाट तक पहुंचा था और वहां से भगवान शिव और माता गौरी के दर्शन कर अपने मन की आशा पूरी किया।

मोहित ने पहचान फरीदाबाद की टीम को बताया कि मैं अपने साथ टेंट भी ले गया था और रात को जब साइकल चलाते चलाते थक जाता था तब उसी टेंट में आराम करता था। इतना ही नहीं मोहित ने बताया कि केदारनाथ की चढ़ाई शुरू होने से पूर्व पुलिस वाले साइकिल नहीं ले जाने दे रहे थे पर मोहित के मजबूत इरादे और महादेव के प्रति दृढ़ श्रद्धा देखकर पुलिस वालों ने साइकिल ले जाने की अनुमति दे दी। अनेकों परेशानियों का सामना करने के बाद भी मोहित ने केदारनाथ की दूबर चढ़ाई पूरी की और दर्शन करके वापस लौट आया।

एनसीसी से मिली प्रेरणा


मोहित ने बताया कि वह डीएवी कॉलेज के छात्र है और प्रथम वर्ष से ही एनसीसी का हिस्सा है। अपने डर पर जीत हासिल करनी और बुलंद हौसले रखना मोहित ने वहीं से सीखा। इतना ही नहीं एनसीसी से ही प्रेरित होकर मोहित ने अनेकों प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया जिसमें उनके परिश्रम के परिणाम स्वरूप पुरस्कृत किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago