कचरा साफ करने के लिए ‘कूड़ा’ हो गया करोड़ों का बजट, कूड़ा कूड़ा हो रही स्मार्ट सिटी फरीदाबाद

नगर निगम और सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अनेकों दावे किए हैं पर फरीदाबाद की बेहाल स्थिति निगम के ढोल की पोल खोल रही है । दिल्ली एनसीआर का हिस्सा फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा भले ही आधिकारिक रूप से मिल गया हो लेकिन फरीदाबाद में आज भी अनेकों समस्याएं हैं जो शहर को स्मार्ट सिटी बनने नहीं दे रही।

कचरा साफ करने के लिए 'कूड़ा' हो गया करोड़ों का बजट, कूड़ा कूड़ा हो रही स्मार्ट सिटी फरीदाबाद

समस्याएं अनेक पर समाधान एक का भी नहीं
पानी की निकासी की दिक्कत हो या फिर कूड़ा डंपिंग की, फरीदाबाद का हाल इन सभी समस्याओं के कारण बेहाल है। इतना ही नहीं कई कंपनियां तो जहरीले केमिकल को घोलकर नालों में डालती है इसका खामियाजा भुगत ती है फरीदाबाद की निर्दोष जनता।

सड़कों के किनारों पर धूल मिट्टी हो या कूड़ा कचरा सब एक समान है और सालों से ऐसे ही पड़ा हुआ है। नगर निगम विकास के और स्वच्छता के दावे तो अनेक करता है पर सभी दावों पर खरा नहीं उतर पाता। ऐसे में यह गंदगी भरे दृश्य इस शहर के स्मार्ट सिटी होने पर सवाल खड़े करते हैं।

कहीं हवा में प्रदूषण तो कहीं नालो और सड़कों पर, स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी के अंबार के चलते यहां अनेकों बीमारियां पनप रही हैं और जीना भी मुश्किल हो चुका है। स्थानीय निवासियों का जब गुस्सा फूटा तो उनका कहना था कि विकास रोजगार और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं लेकिन चुनावों के बाद ही उन वादों पर कोई गौर नहीं करता।

स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम प्रशासन और अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है पर खासी सफलता उनके हाथ नहीं लगी है। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद जिला उपयुक्त यश गर्ग का कहना है कि निगम इन सभी समस्याओं का जल्द हल निकालने के लिए दिन-रात एक किया है और निरंतर विकास और स्वच्छता की दिशा में काम किया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि अगर काम किया जा रहा है तो फिर शहर में इतनी गंदगी क्यों है इसका जवाब कौन देगा ?

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago