शराब पीने से मच्छगर गांव में दो युवकों की मौत, एक की आंख की रोशनी गई

फरीदाबाद : जिले में शराब पीने से मौत होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले छांयसा में शराब पीने से एक युवक की माैत होने का मामला सामने आया था। शुक्रवार को मच्छगर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक की आंखों की रोशनी चली गई।

शराब पीने से मच्छगर गांव में दो युवकों की मौत, एक की आंख की रोशनी गई

एक और युवक अस्पताल में गंभीर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मच्छगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार करन सिंह का बेटा रूपलाल मर्चेंट नेवी में था। वह यहां फिलहाल छुट्टियों पर आया हुआ था। उसे कुछ दिन बाद जाना था।

रूपलाल उसके दोस्त कृष्ण, अट्टा उत्तर प्रदेश और अनंगपुर निवासी एक युवक ने पार्टी की थी। चारों ने गांव में से ही किसी से शराब मंगा पी थी। अगले दिन सभी को दिक्कत होने लगी। इनमें से रूपलाल और कृष्ण की मौत हो गई जबकि बाकी दोनों गंभीर हैं।

गांव के सरपंच नरेश का कहना है कि चारों युवकों की हालत शराब पीने के बाद खराब हुई है। इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सदर बल्लभगढ़ थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago