Categories: Special

हटा दिया गया 7 बजे से 7 बजे का कर्फ्यू , आखिर क्यों ?

फरीदाबाद जिला फरीदाबाद में अचानक से कोरोना मामलों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है । यहां शुरुआती दौर में इक्का-दुक्का कोरोना के मामले सामने आए थे वही अब ऐसा लग रहा है जैसे कोरोना संक्रमितओं की लंबी कतार लग चुकी है।

एक तरफ शासन-प्रशासन हर कोई इस बात को लेकर चिंतित है कि आखिर शहर में बढ़ते कोरोना मरीजों पर रोक कैसे लगाई जाए। पूरे हरियाणा में फरीदाबाद दूसरा वह जिला है जहां कोरोना मरीजों की संख्या अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा है और दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है यही नहीं जिला फरीदाबाद में अब तक 2 मौत भी हो चुकी है ।

कोरोना मामलों को प्रदेश में बढ़ता देख, हरियाणा सरकार ने जल्दबाजी में यह फैसला लिया कि शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा लेकिन सरकार को भी इस बात का आभास हो चुका है इस कर्फ्यू से ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ने वाला 17 मई तक लगाए जाने वाले इस कर्फ्यू को 1 दिन के बाद ही हटा दिया गया अब शाम के टाइम 7:00 बजे से और सुबह 7:00 बजे तक लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी होंगी लेकिन कर्फ्यू नहीं ।

फरीदाबाद का जिला प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित हो उठा है कि आखिर कोरोना के मामले पर रोक कैसे लगाई जाए । आज फरीदाबाद में कुल मिलाकर कोरोना के मामले 76 हो चुके हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है । 31 लोग फिलहाल अस्पताल में है जिनका इलाज चल रहा है और 43 लोग ऐसे हैं जो इस घातक बीमारी से जिंदगी और मौत की जंग में मौत को हराकर इस बीमारी के चंगुल से बाहर आ चुके हैं।


अब देखना यह है कि आखिर जिले का प्रशासन किस तरह शहर में बढ़ते कोरोना को रोक पाएगा । लेकिन यह आप सब के योगदान के बिना संभव नहीं है इसलिए जितना हो सके सरकार के नियमों और आदेशों की पालना करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago