Categories: Crime

पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने 2 लापता बच्चों को सकुशल ढूँढकर किया परिजनों के हवाले

पुलिस आयुक्त श्री ओ पी द्वारा संशोधित बीट प्रणाली के अंतर्गत बीट पुलिस कर्मचारी लोगों की हर संभव सहायता करने में लगे हुए है| घटना पुलिस चौकी दयालबाग क्षेत्र की है जहाँ पर लापता हुए दो बच्चों को सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों के हवाले किया गया|

पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने 2 लापता बच्चों को सकुशल ढूँढकर किया परिजनों के हवाले

बच्चों के पिता फागु राम ने पुलिस टीम को बताया कि उनके 9 व 13 वर्षीय दोनों बच्चे दोपहर 3 बजे से लापता है| उन्होंने अपने बच्चों को हर जगह तलाश कर लिया परन्तु उनकी कोई खबर नहीं मिली है|

सारी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने सबसे पहले उनसे दोनों बच्चों की फोटो मांगी| फोटो प्राप्त करके उन्होंने अपने बीटकर्मियों को वह फोटो भेजकर बच्चों को तलाश करने के लिए कहा।| बीट अधिकारियों ने उस क्षेत्र के लोगों को वह फोटो दिखाई और दोनों बच्चों के बारे में पूछताछ की परन्तु उनकी कोई खबर बीट कर्मचारियों को नहीं मिली|

काफी कोशिशों के पश्चात् भी जब बच्चों की खबर नहीं मिली तो बीट अधिकारियों ने उनकी फोटो सहित सारी जानकारी पुलिस सम्बंधित व्ट्सएप ग्रुप में भेज दी और उनको ढूँढने में सह-पुलिसकर्मियों की मदद मांगी जिसके पश्चात् फोटो देखकर सहपुलिसकर्मियों ने उस क्षेत्र से थोड़ी दूर उन बच्चों की पहचान करके इसकी सूचना चौकी प्रभारी को दी|

सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद करके उनके परिवारजनों के हवाले कर दिया| अपने बच्चों को वापिस पाकर उनके परिवारजन बहुत खुश हुए और इसके लिए उन्होंने पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह, चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राजेश और बीटकर्मियों के साथ-साथ पूरी फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद किया|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago