Categories: Press Release

हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं में बीसी.ए वर्ग को आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक: रणबीर गंगवा

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पहली बार बीसी-ए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण मिलने से इस वर्ग के लोगों को पंचायती राज संस्थाओं में और अधिक प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

आरक्षण संबंधी विधेयक को विधानसभा में पारित किए जाने पर आज चंडीगढ़ पहुंचे हिसार, झज्जर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला तथा पानीपत सहित विभिन्न जिलों के प्रजापत समाज तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं में बीसी.ए वर्ग को आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक: रणबीर गंगवा

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों ने आरक्षण की पैरवी करने और इसे विधानसभा में पारित करवाने पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा का आभार जताया प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछड़ा वर्ग-ए श्रेणी के लोगों की यह मांग काफी अरसे से लंबित थी, जिसे वर्तमान सरकार ने पूरा करके समाज के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तरों ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषदों में महिलाओं की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए तथा पंचायत समितियों तथा जिला परिषदों में बीसी(ए) वर्ग के लोगों को आठ प्रतिशत आरक्षण देने के बिल सरकार की ऐतिहासिक पहल है।

इस अवसर पर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चैयरमेन सतबीर वर्मा ने कहा कि बीसी-ए वर्ग को पंचायती राज एक्ट में 8 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय से पिछड़ा वर्ग का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की भावना से आगे बढ़ रहे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने समाज की एक बड़ी मांग को पूरा किया है, इसके लिए समस्त पिछड़ा वर्ग समाज उनका धन्यवाद करता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago