Categories: Politics

जानिए विधायक सिमा त्रिखा ने किस फैसले के लिए मुख्यमंत्री एवं पूरे मंत्रीमंडल का धन्यवाद किया

बडखल विधानसभा क्षेत्र वे विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल एवं संपूर्ण मंत्रिमंडल का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे प्राचीन ग्रंथों में भी यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता – अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहां पर देवता निवास करते हैं।

जानिए विधायक सिमा त्रिखा ने किस फैसले के लिए मुख्यमंत्री एवं पूरे मंत्रीमंडल का धन्यवाद किया

इस प्राचीन महत्वाकांक्षा को पूर्ण करते हुए हरियाणा की पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत की महिला शक्ति को सम्मान दिलाने की पहल करते हुए हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की।

आज उसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने हरियाणा की महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण का बिल विधानसभा सदन में पास कराके हरियाणा की महिला शक्ति को सुदृढ़ करने और स्वावलम्बी बनाने वाले एक नए युग का सूत्रपात किया है, जिसके लिए वे हरियाणा की सम्पूर्ण मातृशक्ति की ओर से मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल और हरियाणा के सम्पूर्ण मंत्रिमंडल का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त करती हैं।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी की यह पहल सम्पूर्ण हरियाणा की महिलाओं को सामाजिक एवं राजनैतिक रूप से सुदृढ़ करने के साथ समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी तथा हरियाणा सरकार की यह पहल सम्पूर्ण भारतवर्ष के अन्य राज्यों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago