महामारी ने एक बार फिर मचाया हाहाकार, दोगुनी रफ़्तार से बढ़ रही मरीज़ों की संख्या

फरीदाबाद में करोना संक्रमण के मामले एक बार से तेजी से बढ़ रहे हैं। अक्टूबर और नवंबर के महीने में ही 50 फ़ीसदी अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अक्टूबर में औसतन 171 मरीज प्रतिदिन मिल रहे थे जो नवंबर में अब 345 मरीज प्रतिदिन तक पहुंच चुके हैं। यह आंकड़ा बेहद चिंताजनक और परेशान कर देने वाला है।

महामारी ने एक बार फिर मचाया हाहाकार, दोगुनी रफ़्तार से बढ़ रही मरीज़ों की संख्या

संक्रमण की दर जिस तेज रफ्तार से बढ़ रही है उसने सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नवंबर के महीने में जांच के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है और त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिले के विभिन्न इलाकों में प्रतिदिन जांच शिविर लगा रहा है।

बढ़ता प्रदूषण भी है इसकी बड़ी वजह

प्रदूषण का स्तर भी जिले में जिस प्रकार भयंकर तरीके से बढ़ रहा है उससे भी लोगों में सांस संबंधी तकलीफ और ह्रदय रोग पाय जा रहे हैं। वायु की गुणवत्ता एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों के मुताबिक फरीदाबाद में दीपावली के त्यौहार से पहले ही प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है। 8 नवंबर सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग मथुरा रोड पर स्मोक की मोटी चादर छाई हुई है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदूषण का स्तर किस हद तक पहुंच गया है।

डॉ राम भगत का कहना है कि नवंबर में संक्रमण तेजी से चल रहा है लोगों को बेहद सतर्कता और नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। साथ ही सर्दी के मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है लोग अधिक से अधिक सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें। यही महामारी से लड़ने का एकमात्र उपाय है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago