महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। ये घटना इंसानियत को तार- तार कर देने वाली है। इस शर्मसार कर देने वाली घटना को सुनने के बाद लोग दंग है और सोच में पड़ गए है कि आखिर ऐसा कोई कैसे कर सकता है। बता दे जहां दो लोग नवजात शिशु को जिंदा गाड़ने की कोशिश कर रहे थे।
आरोपी बच्चे को जमीन में आधा गाड़ भी चुके थे, लेकिन उसी समय बच्चा रोने लगा, बच्चे की रोने की आवाज सुन किसानों ने नवजात को बचा लिया। जरा सोचिए आप अगर वो बच्चा नहीं रोता तो अनहोनी होने से कोई नहीं रोक सकता था।
कुदरत का खेल समझिए जो उस बच्चे को दुनिया में वापस से जीना लिखा है। वहीं नवजात को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
डॉक्टर्स के मुताबिक, उसकी तबीयत फिलहाल ठीक है। बच्चे को आरोपी साड़ी में लपेटकर लाए थे। आपको बता दे घटना पुणे के पुरंदर के अंबोड़ी इलाके की है।
प्रकाश पांडुरंग नाम के किसान ने बताया कि दोनों आरोपी बच्चे को आधा गाड़ चुके थे और अगर कुछ सेकंड की देरी होती तो वह उसे पूरी तरह दफन कर देते। मिट्टी में दबने के कारण वह तेज आवाज में चीख रहा था।
पुलिस ने इस मामले पर बताया कि 2 युवक बच्चे को जिन्दा दफनाने आये थे, लेकिन किसान की नजर पड़ने से दोनों युवक भाग निकले जिनमे से एक बच्चे का पिता हो सकता है, दोनों युवकों और बच्चे के माता-पिता की तलाश जारी है।
इस मामले में सासवड पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल वहां कुछ सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
साथ ही उस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। फिलहाल यह बच्चा कौन है उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
शिक्षा पाने और ज्ञान अर्जित करने का अधिकार सभी बच्चो का होता है, अब चाहे…
आए दिन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश…
प्रदेश के जो लोग ट्रेन से उत्तराखंड आते जाते रहते है, यह खबर उनके लिए…
इन दिनों प्रदेश की सोनी एशिया का रिकॉर्ड तोड़कर पूरे में चर्चा का विषय बनी…
अगर आप निडर है और कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं।लेकिन आपकों कोई जगह नहीं मिल…
अगर आप दिल्ली में घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपकों…