शर्मनाक: 2 दिन के मासूम को जमीन में जिंदा दफना रहा था व्यक्ति, लोगों ने ऐसे बचाई जान

महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। ये घटना इंसानियत को तार- तार कर देने वाली है। इस शर्मसार कर देने वाली घटना को सुनने के बाद लोग दंग है और सोच में पड़ गए है कि आखिर ऐसा कोई कैसे कर सकता है। बता दे जहां दो लोग नवजात शिशु को जिंदा गाड़ने की कोशिश कर रहे थे।

आरोपी बच्चे को जमीन में आधा गाड़ भी चुके थे, लेकिन उसी समय बच्चा रोने लगा, बच्चे की रोने की आवाज सुन किसानों ने नवजात को बचा लिया। जरा सोचिए आप अगर वो बच्चा नहीं रोता तो अनहोनी होने से कोई नहीं रोक सकता था।

शर्मनाक: 2 दिन के मासूम को जमीन में जिंदा दफना रहा था व्यक्ति, लोगों ने ऐसे बचाई जान

कुदरत का खेल समझिए जो उस बच्चे को दुनिया में वापस से जीना लिखा है। वहीं नवजात को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, उसकी तबीयत फिलहाल ठीक है। बच्चे को आरोपी साड़ी में लपेटकर लाए थे। आपको बता दे घटना पुणे के पुरंदर के अंबोड़ी इलाके की है।

प्रकाश पांडुरंग नाम के किसान ने बताया कि दोनों आरोपी बच्चे को आधा गाड़ चुके थे और अगर कुछ सेकंड की देरी होती तो वह उसे पूरी तरह दफन कर देते। मिट्टी में दबने के कारण वह तेज आवाज में चीख रहा था।

पुलिस ने इस मामले पर बताया कि 2 युवक बच्चे को जिन्दा दफनाने आये थे, लेकिन किसान की नजर पड़ने से दोनों युवक भाग निकले जिनमे से एक बच्चे का पिता हो सकता है, दोनों युवकों और बच्चे के माता-पिता की तलाश जारी है।

इस मामले में सासवड पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल वहां कुछ सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

साथ ही उस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। फिलहाल यह बच्चा कौन है उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago