बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सख्त हुआ नगर निगम, कूड़ा जलाने वालों का काटा जा रहा है चालान

निगमायुक्त यश गर्ग के निर्देशानुसार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण की स्थिति को काबू करने को लेकर नगर निगम ने आज भी अपने अभियान को तेज गति दी और प्रदूषण फैलाने, अवैध कूड़ा-कर्कट फेंकने, पाॅलिथिन बेचने तथा कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की और चालान काटे।

अधीक्षण अभियंता विजय ढाका ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अवैध बिल्डिंग निर्माण सामग्री खुले में रखे जाने पर 43 चालान काटे और 2,15000 रूपये जुर्माना लगाया तथा 40000 रूपये जुर्माना मौके पर वसूल किया।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सख्त हुआ नगर निगम, कूड़ा जलाने वालों का काटा जा रहा है चालान

इसी प्रकार नगर निगम द्वारा पोल्यूशन रोकथाम हेतु व्हटशप नंबर-9599780888 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर सफाई विभाग द्वारा आगजनी के 4 चालान काटे और 20 हजार रूप्ये जुर्माना वसूल किया।

इसके अलावा सफाई विभाग द्वारा मार्किटों में मुआयना करने पर दुकानों पर पाॅलिथिन पाए जाने पर 28 चालान किए गए तथा 56500 रूपये वसूल किए गए।

अधीक्षण अभियंता विजय ढाका ने बताया कि नगर निगम की टीम ने प्याली चैक से प्रैस कालोनी, 60 फीट रोड, वार्ड नंबर-8, लैजरवैली पार्क के आसपास, वार्ड नंबर-2, 6, 16, 20, 22, 23,24,25, 26, 27, 31, 32, 34, 36, 37 नैन चैक से के.डी. स्कूल, के.डी. चैक से अटल चैक, सुभाष कपड़ा मार्किट से चाचा चैक, बी.के चैक से हार्डवेयर चैक इत्यादि में टैंकरों, फायर बिग्रेड व मशीनों द्वारा सड़कों, मैन मार्किटों व रोड किनारे लगे पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव करवाया गया है।

वहीं नगर निगम द्वारा जारी व्हटशप नंबर 9599780888 प्राप्त शिकायत पर हार्डवेयर चैक के गडढ़े भरे गए एवं एयरफोर्स रोड पर प़ड़े कूड़े के ढेरों को उठवाया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago