Categories: Press Release

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एबिक सेंटर सिखाएगा युवा उद्यमियों को व्यवसाय आगे बढ़ाने के गुर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,हिसार में स्थापित एबिक सेंटर अब युवा उद्यमियों को अपने व्यवसाय की ओर अधिक बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के गुर सिखाएगा। इसके लिए एबिक सेंटर की ओर से जल्द ही दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह जानकारी एबिक सेंटर की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा रानी ने दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में नाबार्ड व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (रफ्तार) के तहत स्थापित एबिक सेंटर द्वारा गत दिनों प्रदेश व आसपास के राज्यों के युवाओं, किसानों व उद्यमियों से ‘पहल’ व ‘सफल’ कार्यक्रम के तहत आवेदन मांगे गए थे जिसके तहत कुल 49 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। अब इन चयनित उम्मीदवारों को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एबिक सेंटर सिखाएगा युवा उद्यमियों को व्यवसाय आगे बढ़ाने के गुर

एबिक की नोडल अधिकारी ने बताया कि ‘पहल’ प्रोग्राम के तहत 27 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को दो महीने का प्रशिक्षण, बिजनेस व तकनीकी सुझाव व सहायता तथा प्रशिक्षण के बाद 5 लाख रूपये तक की अनुदान राशि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विशेष प्रक्रिया के तहत दी जाएगी। इसकी सहायता से वह अपना प्रोडक्ट व तकनीक का प्रोटोटाइप तैयार करके बाजार में व्यवसाय के रूप में स्थापित कर सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि ‘सफल’ कार्यक्रम में 22 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को दो महीने का प्रशिक्षण, बिजनेस व तकनीकी सुझाव व सहायता तथा दो माह के प्रशिक्षण के उपरांत 25 लाख रूपए तक की अनुदान राशि का प्रपोजल कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को भेजा जाएगा और उसमें चयनित को विशेष प्रक्रिया के तहत यह राशि दी जाएगी। इस अनुदान राशि की सहायता से वे अपने व्यवसाय को ब्रांड के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं ।

नोडल अधिकारी डॉ. सीमा रानी ने बताया कि दो माह के प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को देशभर से मेंटर प्रशिक्षण देंगे जिनमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, उद्योगपति शामिल होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago