सुशांत के परिवार पर फिरसे टूट पड़ा दुखों का पहाड़, दिवाली से पहले घर में छाया मातम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ था कि उनके परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के जीजा ओपी सिंह के घर पर मातम छाया हुआ है। ओपी सिंह के पिता का स्वर्गवास हो गया है।

आपको बता दें कि ओपी फिलहाल फरीदाबाद में बतौर पुलिस कमिश्नर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि उनके पिता काफी समय से बिमार चल रहे थे और इसी चलते उन्हें शरीर और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी झेलनी पड़ रही थी। ओपी सिंह के पिता अपने बेटे और बहु के साथ यहीं फरीदाबाद में ही रह रहे थे।

सुशांत के परिवार पर फिरसे टूट पड़ा दुखों का पहाड़, दिवाली से पहले घर में छाया मातम

बिगड़ते स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में एडमिट करवाया गया था जहां उन्होंने अपनी आखरी सांस ली। आपको बता दें कि सुशांत के पिता भी कुछ दिन पहले तक अपनी बड़ी बेटी रानी और दामाद ओपी सिंह के साथ फरीदाबाद में थे।

पर फिर वह बिहार अपने आवास पर लौट गए। सुशांत की मौत से पूरा परिवार पहले से ही दुःख में था और परिवार के एक अन्य सदस्य की मौत ने सबका दुःख बड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त ओपी सिंह अपने पिता की मौत से काफी दुखी हैं।

उनके पिता की मौत के बाद महामारी के संक्रमण दर को भी ध्यान में रखा गया है कि कम से काम लोग अस्पताल और आवास के बाहर आएं। आज पुलिस आयुक्त के सेक्टर 21 स्थित आवास के बाहर और एशियन अस्पताल के बाहर सन्नाटा पसरा नजर आया। आपको बता दें कि महामारी के चलते हर किसी को संक्रमण फैलने का डर है।

जिसके चलते अभी अंतिम दर्शन और अंत्येष्टि को कम लोगों के की मौजूदगी में करवाया जाएगा। अभी तक ओपी सिंह के पिता की मौत के कारण को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब था।

उनका निरंतर रूप से इलाज भी करवाया जा रहा था। पर अचानक से उनकी तबियत बिगड़ने के बाद यह दुर्घटना हो गई। पुलिस आयुक्त का पूरा परिवार इस घटना से आहत है और दुखी है। अपने परिवार के एक और सदस्य को खो देने से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago