Categories: India

इन चीजों के साथ दही का सेवन करने पर बनता है ज़हर, कभी भूल कर भी न करे यह गलती ।

दही का सेवन लगभग सभी सीजन में किया जाता है। खासतौर पर गर्मियों में लोग दही का सेवन अधिक करते हैं। दही का सेवन करने से हम रिफ्रेश फील करते हैं। दही का सेवन हम कई तरीकों से करते हैं।

दही को हम कई मायनों में शुभ मानते है कही भी कुछ अच्छा काम करने जा रहे हो तो दही खाकर करते है जिससे कि काम सफल हो। कुछ लोग दही का सेवन लस्सी के रूप में करते हैं, तो कुछ लोग रायता बनाकर दही का सेवन करते हैं।

इन चीजों के साथ दही का सेवन करने पर बनता है ज़हर, कभी भूल कर भी न करे यह गलती ।

दही का सेवन अधिकतर लोग चीनी डालकर करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है किन किन चीजों में दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,

तो चलिए आप भी जान लीजिए वरना आप से भी ये भूल हो सकती है। दही चाहे बेशक दूध से बनी होती है परंतु फिर भी हमें दही के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए और दूध के साथ दही का सेवन करना विरुद्ध आहार माना गया है।

अगर हम दही के साथ दूध या दूध से बने पदार्थों का सेवन करते हैं तो ना तो यह जल्दी से हजम होते हैं बल्कि ये हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचाते हैं। दही के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर हम दही के साथ मछली का सेवन करते हैं तो इससे हमें चमड़ी से संबंधित कई समस्याएं हो जाती हैं। दही में आम के छोटे छोटे टुकड़े डालकर खाना काफी स्वादिष्ट लगता है, मगर ये काफी नुकसानदेह होता है।

दही और आम एकसाथ खाने से शरीर में स्किन से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। दही के साथ उड़द की दाल या उड़द की दाल से बने दही भल्ले भी नहीं खाने चाहिए। यह भी पचने में भारी होते हैं।

तले हुए पदार्थ दही के साथ खाने से हमें कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्याज और दही को कभी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। अक्सर आप देखते होंगे कि लोग दही में प्याज मिलाकर खाते हैं।

ऐसा करना शरीर के लिए काफी नुकसानदेह होता है। तो आप भी दही खाने से पहले हो जाइए सतर्क, न करें ऐसी भूल वरना भुगतना पड़ सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

6 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago