Categories: Crime

15 दिन से चल रहा था अवैध शराब का ठेका,कंपनी का लेवल लगाकर घोल रहे थे जहर

बीते कुछ दिनों से नकली शराब से मरने वालो की खबरे आ रही है। हाल ही में गांव छांयसा के पेट्रोल पंप पर शराब पीने से पंप मैनेजर सहित दो लोगों की मौत की खबर सामने आयी थी।

15 दिन से चल रहा था अवैध शराब का ठेका,कंपनी का लेवल लगाकर घोल रहे थे जहर

घटना स्तर पर खाली बोतल बरामद होने से पता लगा की जो खाली बोतल मौके पर बरामद की गई है, वह किसी ठेके या गोदाम से नहीं खरीदी गई थी। बोतल के ऊपर लगा हुआ लेबल नकली था। इसके ऊपर जिस बैच नंबर का जिक्र किया गया है, उसकी जांच आबकारी विभाग ने कराई है।

इस तरह का बैच शराब बनाने वाली कंपनी का नहीं है। इसका मतलब साफ है कि जिले में ही नकली शराब बड़े पैमाने पर बन रही है। लगभग हर गांव में दो-चार शराब तस्कर इस काम में लगे हुए हैं। उधर थोड़े लालच के चक्कर में आमजन नकली शराब का सेवन कर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।

आपको बता दे की जिस ढाबे से नकली शराब बेचीं जा रही थी वह ढाबा भी अवैध रूप से चलाया जा रहा था। इस तरह की लापरवाही सीधा सीधा सवाल दागती है प्रशासन पर की प्रशासन किस हद तक सक्रिय है अपनी जिम्मेदारियों को लेकर। शहर में पुलिस की इतनी सकतायी होने के बाद भी इस तरह के अवैध ढाबे चलाये जा रहे है।

जिस व्यक्ति की शराब से मृत्यु हुई वह व्यक्ति जसवीर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर नौकरी करते थे। 3 नवंबर को उन्होंने इसी गांव के निवासी चरण सिंह के साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चरण सिंह ने उसी दिन दम तोड़ दिया था, जबकि जसबीर की रविवार को मौत हो गई। चरण सिंह के भाई केशव की शिकायत पर गांव छांयसा में अवैध रूप से शराब बेचने वाले संजीव के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि दोनों ने उसी से शराब लेकर पी थी। पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। चरण सिंह और जसवीर ने जिस बोतल से शराब पी थी, उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए फारेंसिक साइंस लैब भिजवाया जा चुका है। तीन दिन में ले लेंगे सभी ठेकों से सैंपल

नकली शराब मामले को लेकर आबकारी विभाग भी सतर्क हो गया है। जिले में सभी शराब ठेकों से सैंपल लेने का कार्य तेज कर दिया गया है। दावा है कि तीन दिन में सभी सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए जाएंगे। अवैध शराब के धंधे को लेकर सभी थाना व चौकी प्रभारियों को पत्र लिख दिया है। साथ ही गांव में मुनादी भी कराई जाएगी। आमजन केवल शराब ठेकों से ही शराब खरीदें। थोड़े लालच के चक्कर में अपनी जान से खिलवाड़ न करें। इस बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनके विभाग की चार टीमें निगरानी कर रही हैं। अवैध शराब विक्रेताओं के बारे में पता किया जा रहा है। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago