रात को काफ़ी देर तक वेब सीरीज देख रहे युवक ने बचाई 75 लोगों की जिंदगियां

आजकल के युवाओं में वेब सीरीज देखने का मानो एक ट्रेंड सा चलता जा रहा है। लोग अब अपने मोबाइल में ही अपने मनपसंद वेब सीरीज देख लेते है। तरह तरह के वेब सीरीज देखने के लोग अब दीवाने हो गए है लेकिन अब इस वेब सीरीज देखने के बाद ही 75 लोगों की जिंदगी बच गयी।

अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा हुआ कैसे तो आपको पूरा मामला बताते है। मामला मुम्बई से सटे डोम्बिवली का है जहां एक बड़ा हादसा टल गया, डोम्बिवली के कोपर इलाके में 29 अक्टूबर की सुबह तड़के दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर पड़ी।

रात को काफ़ी देर तक वेब सीरीज देख रहे युवक ने बचाई 75 लोगों की जिंदगियां

जानकारी के अनुसार, जब इमारत गिर रही थी उस वक्त उसमें करीब 75 लोग मौजूद थे, लेकिन सभी बच गए। ये करिश्मा कर दिखाया रात में जाग कर मोबाइल पर वेब सीरीज देखने वाले 18 साल के कुणाल मोहिते नाम के युवक ने।

दरअसल, कुणाल को देर रात तक जागने की आदत है, जिस वजह से उसने समय रहते हुए सभी को इमारत के गिरने के बारे अलर्ट किया और लोग बिल्डिंग से सुरक्षित निकल सके।

घटना को लेकर कुणाल ने बताया कि वैसे तो वो रात 2 बजे तक वेब सीरीज देखने के बाद सो जाता है, पर उस रात उसे नींद ही नहीं आ रही थी इसलिए वो सुबह 4 बजे तक वेब सीरीज देख रहा था। तभी उसके घर के किचन का हिस्सा अचानक से गिरने लगा।

उसने तुरंत अपने घरवालों को जगाया और इस बात की जानकारी दी। वहीं 5 मिनट बाद ही इमारत का हिस्सा ढह गया लेकिन तब सब लोग बाहर आ चुके थे। आपको बता दे हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इमारत को खाली कराकर बचा हिस्सा भी तोड़ दिया।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago