रास्ता भटकने के लिए तैयार हैं फरीदाबाद वासी, टूटे हुए साइन बोर्ड मांग रहे हैं मरम्मत

फरीदाबाद में दिवाली को लेकर तैयारियों ने ज़ोर पकड़ रखा है। ऐसे में क्षेत्र वासियों का उत्साह देखते ही बनता है। पर बात की जाए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य की तो उसपर गाज गिरी हुई नज़र आ रही है। फरीदाबाद को जीर्णोद्धार की दरकार है। चाहे वह क्षेत्र की जर्जर हुई सड़के हो या फिर बीच मजधार में रुका हुआ विकास कार्य सभी मरम्मत मांग रहे हैं।

बात की जाए मरम्मत की तो एक चीज़ जिसे क्षेत्र में पूर्णतः ठीक करवाने की जरूरत है वो है जगह जगह टूटे हुए साइन बोर्ड। फरीदाबाद में वाहनों की आवाजाही एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में जगह जगह मुख्य सड़कों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

रास्ता भटकने के लिए तैयार हैं फरीदाबाद वासी, टूटे हुए साइन बोर्ड मांग रहे हैं मरम्मत

बात की जाए मौजूदा हालात की तो इस क्षेत्र के आमूमन सभी साइन बोर्ड की हालत दयनीय है। किसी साइन बोर्ड पर जंक लगा है, तो किसी साइन बोर्ड से अक्षर मिट गए हैं। हद तो तब हो जाती है जब किसी साइन बोर्ड से तख्ते टूट कर नीचे लटक रहे होते हैं।

क्षेत्र के हर कोने पर एक न एक साइन बोर्ड ऐसा जरूर मिलेगा जिसमें जंक लगा होगा या फिर वह टूटी हालत में होगा। ऐसे में जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन यात्री जब रास्ता भटक जाते हैं तो ऐसे में उन्हें साइन बोर्ड्स की मदद नहीं मिल पाती। उन्हें रास्ता ढूंढने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि क्षेत्र में हर महीने नेतागण अपने बड़े बड़े फ्लेक्स व पोस्टर लगवाते हैं जो क्षेत्र में लगाए गए साइन बोर्ड्स से लाख गुना बेहतर हालत में हैं। अब ऐसे ने नेताओं को भी समझने की जरुरत है कि अपनी तस्वीरों से बेहतर उन्हें साइन बोर्ड की मरम्मत करवाने की जरूरत है। प्रशासन और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की कार्य प्रणाली को भी इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए।

फरीदाबाद क्षेत्र को विकास की दरकार है जो टूटे हुए साइन बोर्ड्स उसे नही दे पाएंगे। क्षेत्र में कार्य प्रणाली को निरंतर रूप से साइन बोर्ड्स की चेकिंग करनी चाहिए। साइन बोर्ड बनाने के लिए जिन उपकरणों का प्रयोग किया जाता है उसे संज्ञान में रखना चाहिए।

आपको बता दें कि क्षेत्र में रेडियम प्रक्रिया वाले स्मार्ट बोर्ड्स की कमी है ऐसे में रात के समय पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क दुर्घटना में हो रहे इजाफे की रोकथाम में भी साइन बोर्ड का अटल योगदान रहता है। ऐसे में जरूरत है कि जल्द से जल्द इनकी मरम्मत कराई जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

6 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago