Categories: Faridabad

पटाखें ना जलाने के लिए चलाया जाएगा एंटी क्रेकर्स अभियान, घर-घर से जाकर आरडब्ल्यूए करेगी जागरूक

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जहां एक तरफ सरकार द्वारा केवल 2 घंटे के लिए पटाखे चलाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं कुछेक संस्था भी बाहर निकल कर आ रही हैं जो आमजन को पटाखे ना जलाने के लिए जागरूक करेगी।

जिसमें अब कन्फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए आमजन को पटाखे नहीं जलाने को लेकर एंटी क्रेकर्स अभियान चलाकर जागरूक करने में अपनी एक अहम भूमिका अदा करेंगे।

पटाखें ना जलाने के लिए चलाया जाएगा एंटी क्रेकर्स अभियान, घर-घर से जाकर आरडब्ल्यूए करेगी जागरूक

इसी कड़ी में अब कन्फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए की ओर से सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को वाट्सएप से मैसेज फॉरवर्ड कर दिया गया है। मैसेज में इस बात को भी जिक्र किया गया है कि सभी आरडब्ल्यू जितने भी वाट्सएप ग्रुप से जुड़ी हैं,

सभी पर पटाखे ना जलाने वाले जागरूकता भरे मैसेज भेजे जाएं। इतना ही नहीं जल्द कन्फेडरेशन के पदाधिकारी इस बाबत आनलाइन बैठक आयोजित करेंगे।

जिसमें इस जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावी बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बताते चलें कि दिल्ली-एनसीआर में पहले ही एनजीटी ने पटाखे बेचने व जलाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा चुका है।

कन्फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए के महासचिव ए.के . गुलाटी ने कहा कि शहर में लगातार प्रति वर्ष प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ जाता है। जिसके चलते अच्छे खासे दुरुस्त लोग भी कई प्रकार की बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते है। खासकर बात करें तो बुजुर्गो की।

बुजुर्गों की स्वास्थ संबंधी परेशानियां अधिकांश मामले सामने आते हैं। वही छोटे बच्चों को आंखों में जलन जैसी समस्या भी परेशान करती है।

उन्होंने कहा कि यह सब जानने के बावजूद भी अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो यह परेशानियां कम होने की जगह बढ़ती जाएंगे। उन्होने बताया की इसलिए सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को कहा गया है कि वह अपने-अपने सेक्टर में टीम गठित कर घर घर जाकर बच्चों से लेकर बड़े पटाखे ना जलाने के लिए अभी प्रेरित करेंगे।

कन्फेडरेशन के चेयरमैन एनके गर्ग, उपचेयरमैन गजराज नागर, सेक्टर-29 आरडब्ल्यूए से सुबोध नागपाल, सेक्टर-11 से एसडी शर्मा ने बताया कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पटाखे कतई न जलाएं और न ही किसी को जलाने दें। इसके लिए आमजन को जागरूक किया जाए।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago